हरियाणा कांग्रेस में आपस में खींचतान, बने दो गुट

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में हुड्डा गुट ने राज्‍य संगठन में बदलाव की मांग कर रहा है। हुड्डा ग्रुप ने प्रदेश प्रधान डॉ. अशोक तंवर के दावे को कमजोर करने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।हरियाणा कांग्रेस में आपस में खींचतान, बने दो गुट

हरियाणा कांग्रेस में खींचतान के बीच दोनों के समर्थक अपने गुट को सशक्त करने में कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने चंडीगढ़ में स्पष्ट तौर पर कहा था कि उन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आशीर्वाद है तो शुक्रवार को नई दिल्ली में हुड्डा समर्थक विधायक जयतीर्थ दहिया ने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत से मिलकर एक बार फिर राज्य संगठन में बदलाव की गुहार लगाई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत से मिले हुड्डा समर्थक विधायक दहिया

दहिया ने गहलोत से मुलाकात के बाद बताया कि उनकी यह मुलाकात राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के सुझाव देने के मुद्देनजर थी। उन्होंने गहलोत को बताया है कि जिस पार्टी का ब्लॉक व जिला स्तर पर चार साल से संगठन न हो, वह बूथ स्तर पर तैयारी करने वाली भाजपा या इनेलो के सामने कैसे टिक पाएगी।

होडल, समालखा में सफलता के बाद अब नूंह में जनक्रांति रथयात्रा का दिया निमंत्रण

दहिया बताते हैं कि गहलोत ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी है और उनकी बातों से सहमति भी जताई है। गहलोत ने उन्हें शीघ्र ही राज्य संगठन में बदलाव करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान दहिया ने गहलोत को नूंह में हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा की तीसरी बड़ी रैली में आने का न्योता भी दिया।

हुड्डा के सीएम बनने तक गांधी टोपी पहनने का लिया है संकल्प

राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने दो माह पहले संकल्प लिया था कि जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के सीएम नहीं बन जाते, तब तक वह गांधी टोपी पहने रखेंगे।

Back to top button