हार्दिक पांड्या को Friendship Day पर लगा झटका गर्लफ्रेंड ने झाड़ा पल्ला
नई दिल्ली. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल तो टीम की हार की वजह से सुर्खियां बने हुए हैं. वो अपने हेयरस्टाइल को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं. लेकिन, वैसे वो ज्यादातर वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अपने रिश्तों को लेकर खबरों में बने रहते हैं. हार्दिक पांड्या का बॉलीवुड की जिस एक्ट्रेस के साथ नाम इन दिनों चर्चा में है वो नाम है ईशा गुप्ता का. हार्दिक और ईशा की जोड़ी को कई बार साथ-साथ देखा गया. खबरें ये भी आई कि दोनों शादी करने वाले है. लेकिन फ्रेंडशिप डे से ठीक एक दिन पहले ईशा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर हार्दिक से शादी की खबरों से इंकार कर दिया
टीम इंडिया की हार बनी वजह!
ईशा के इस ट्वीट को हार्दिक पांड्या के टीम इंडिया की हार का विलेन बनने से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस ट्वीट की जो टाइमिंग है वो बर्मिंघम में भारतीय टीम की हारने के ठीक बाद की है. मतलब ये कि अगर हार्दिक मैच जीता जाते तो हो सकता था कि शादी को लेकर ईशा की ना, हां भी हो सकती थी.
https://twitter.com/eshagupta2811/status/1025720043911426049
हार्दिक का ‘फिल्मी’ चक्कर
बहरहाल, ईशा पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिनसे हार्दिक के अफेयर की खबरें उड़ी हैं. ईशा से पहले एली अवराम के साथ उनके लिंक-अप की खबरें आई थीं. एली के साथ हार्दिक बड़े भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में पहली बार साथ दिखे थे. इसके बाद में उनका नाम उर्वशी रौतेला से भी जुड़ा. कुछ समय बाद उर्वशी ने इस बारे में अपनी सफाई पेश कर दी थी कि उनका हार्दिक से कोई लेना-देना नहीं है.





