हरभजन सिंह की वाइफ एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म…

हरभजन अपनी खुशी शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए ईश्वर का शुक्रिया। गीता और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।’

पहले से हैं एक बेटी के पैरेंट

भज्जी के पोस्ट करते ही फैंस सहित बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इस कपस से एक बेटी है जिसका नाम हिनाया है। हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था। 

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1413758913065881600?

गीता ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

गीता ने अपनी दूसरी बार मां बनने की खबर को इसी साल मार्च में एक पोस्ट जरिये बताई थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में  कैप्शन में लिखा था, ‘Coming soon.. July 2021’।

इसके बाद कई बार गीता सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप दिखाते हुए अपनी खुशी शेयर कर चुकी हैं। प्रेग्नेंसी के टाइम में गीता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रही हैं। 

https://www.instagram.com/p/CMZLFSwMXy7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9e5632e3-22aa-4134-bf49-f1287c48ae1b

गीता बसरा का बॉलीवुड डेब्यू

गौतरलब है कि गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गीता वहीं पली बढ़ीं और फिर भारत आ गईं। बीते दिन गीता बसरा ने अपना 37 वां जन्मदिन मनाई।फिल्मों में आने पहले गीता एक मॉडल रही हैं। गीता ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘दिल दे दिया है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म पर्दे पर कुछ खास नहीं चली। इसके बाद साल 2007 में गीता फिर इमरान हाश्मी के साथ ‘द ट्रेन’ में नजर आईं और अफसोस उनकी दूसरी फिल्म भी फ्लॉप रही। इस फिल्म में गीता ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे।

Back to top button