टीम इंडिया पहुंची गुवाहाटी एयरपोर्ट, फैन्स ने किया भव्य स्वागत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाना है। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल ट्वंटी20 मैच खेला जाना है।

टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर इस दिन करेंगे शादी
रविवार को दोनों टीमें गुवाहाटी पहुंची। इस दौरान उनका स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया गया। दोनों टीमों के क्रिकेटरों को जापी (एक खास तरह की हैट) पहनाई गई।
असम में जापी पहनने का रिवाज है। दोनों टीमों की झलक पाने के लिए हजारों क्रिकेट फैन्स एयरपोर्ट पर जमा थे। शहर में सात साल बाद पहली बार इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। गुवाहाटी में आखिरी इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर 2010 को हुआ था जब भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे में 40 रन से हराया था।

2010 वाला मैच नेहरू स्टेडियम में हुआ था लेकिन अब बारसापारा स्टेडियम पर मैच होगा जिसकी क्षमता 37000 है। मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं और अभी भी इनकी भारी मांग है।

मैच से पहले मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसमें राज्यपाल जगदीश मुखी समेत कई जानी मानी हस्तियां मौजूद होंगी।





