GT से 82 रन से हार के बाद भी नहीं घबराए Pat Cummins, दिया कूल रिएक्शन

आईपीएल 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस ने 82 रन से मात दी और जीत के साथ जीटी की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में 16 अंक के साथ पहली बार पहला स्थान हासिल किया। गुजरात की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 169 रन का टारगेट सनराइजर्स हैदराबाद को दिया था, तब हर किसी को ये लग रहा था कि ये आसान-सा रन चेज होगा, लेकिन कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस टोटल को 250 जैसा बना दिया।

पावरप्ले में रबाडा और सिराज ने हैदराबाद के 4 विकेट चटकाए और उसके बाद एसआरएच की टीम उबर नहीं पाई। हैदराबाद के लिए कोई भी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कमिंस ने सबसे ज्यादा (19) रन बनाए, जबकि रबाडा और होल्डर ने 3-3 विकेट लिए और हैदराबाद की टीम 86 रनों पर ढेर हो गई।

हार के बावजूद Pat Cummins के हौसले बुलंद

मैच में मिली हार के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने किसी भी एक विभाग को हार का जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने टीम का हौसला बुलंद रखा और कहा कि टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पैट कमिंस ने कहा, 

मुझे लगता है उन्होंने दूसरी पारी में वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जब हम मैदान से बाहर आए थे तो मैं काफी खुश था, लेकिन हां, विकेट काफी मुश्किल था। मुझे लगता है उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया, उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। तो हां, शायद उस स्पेल को झेलने के तरीके देखने होंगे, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट देना बनता है। हां, आप हमेशा देखते हैं। ऐसा लगा कि एक बार जब आप बैक ऑफ द लेंथ पर गेंद डालते हैं तो विकेट काफी मुश्किल था और उन्होंने हमें रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए। तो शायद अपनी गेंदबाजी में हम इससे सीखें, हमें लगता है कि शायद हम अपनी लेंथ थोड़ी देर और होल्ड कर सकते थे। लेकिन कुल मिलाकर, मुझे लगा कि टी20 में आप उनसे इससे बेहतर गेंदबाजी नहीं देखेंगे। हमारी बैटिंग ऑर्डर शानदार रही है। तो मुझे नहीं लगता कि आज के मैच से ज्यादा कुछ सोचना चाहिए। मुझे लगता है हमारे टॉप-4 में से चारों बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। तो लड़के बहुत अच्छा खेल रहे हैं। टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है। अब हम कुछ ऐसे मैदानों पर जा रहे हैं जिन्हें हम अच्छी तरह जानते हैं। तो इसमें कुछ भरोसा लेकर जाएंगे।

-पैट कमिंस

जब उनसे उनके प्लेऑफ के क्वालिफिकेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है जल्दी बढ़त बनाना जरूरी है। मुझे लगता है हमने पिछले सात में से  5 या 6 मैच जीते हैं। इससे आखिरी के कुछ मैचों में थोड़ी राहत मिलती है। तो हां, क्वालीफाई करने के लिए हमारे पास अभी भी दो मैच बाकी हैं। तो फिर से, जिस चीज से हमें पहले जीत मिली थी उसी पर वापस जाना है और हां, इस मैच को जल्दी भूलना है।”

बता दें कि हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अभी दो मैच खेलने है। 18 मई को सीएसके से उनका सामना होना है और 22 मई को आरसीबी से उनकी टक्कर होगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे।

Back to top button