GST रिटर्न दाखिल करने की बढ़ी तारीख, 10 अक्टूबर की गई लेकिन…

नई दिल्ली: जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी गई है. उद्योगों को राहत प्रदान करते हुए जीएसटी परिषद ने रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को एक माह बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया गया.GST return filing

इसके अलावा आसानी से अनुपालन के लिए परिषद ने व्यवसायियों को चार और माह के लिये सरलीकृत जीएसटीआर.3.थ्री बी को दिसंबर तक दाखिल करने का समय दे दिया है.

अभी-अभी: आधार कार्ड को लेकर आई सबसे बड़ी खबर, अगर आधार से नही…!

जीएसटी परिषद की 21 वीं बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए राजस्व सचिव हंसमुख अधिया ने कहा कि 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली कंपनियों के लिए जीएसटीआर..वन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन अक्टूबर होगी. बाकी के लिए यह 10 अक्टूबर होगी.

Back to top button