GST: आक्रोशित व्यापारियों ने किया बंद, आधे से ज्यादा मार्केट पर असर नहीं

-
भोपाल।GST को लागू करने के जटिल व विसंगति युक्त तरीके के विरोध में गुरुवार को राजधानी के सभी मार्केट बंद रखने का आह्वान किया गया है। हालांकि इसका व्यापक असर देखने को नहीं मिल रहा। ज्यादातर मार्केट खुले देखे गए। जानें पूरा मामला…
-भोपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ललित जैन के मुताबिक, बीते दिनों भोपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें शहर के व्यापारियों से अपील की गई थी, कि वह गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल में शामिल होकर अपना विरोध प्रकट करें, इसके मद्देनजर यह हड़ताल की गई है।ये भी पढ़े: सूदखोर ने छीने 45 हजार रुपए, तो किसान ने बाजार में ही जहर खाकर दे दी जान
-जैन ने कहा कि यह विरोध केन्द्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से आरोपित किए जाने वाले GST की जटिलताओं व विसंगतियों के खिलाफ हैं। व्यापारी नियम के अनुसार टैक्स देने को तैयार हैं, लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा वस्तु सेवा कर की जटिल प्रक्रिया का सरलीकरण होना चाहिए।
-ललित जैन का कहना है कि GST में अनेक विसंगतियां हैं, जिन्हें लागू करने से पहले दूर किया जाना चाहिए। GST में अर्ध दंड के साथ सजा का भी प्रावधान हैं। इस प्रावधान का समस्त व्यापारी वर्ग भारी विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को राजधानी भोपाल के साथ—साथ इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा व अन्य प्रमुख शहरों में भी इन्हीं कारणों से एक दिवसीय बंद का आव्हान किया गया है।भोपाल बंद को लेकर शहर के व्यापारिक संगठनों में दो फाड़
-बंद को लेकर व्यापारिक संगठन दो हिस्सों में बंटे देखे गए। व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रेसवार्ता में पूरे दिन के बंद की घोषणा की थी। लेकिन कई संगठनों का कहना था कि यह बंद आधे दिन का होना चाहिए। ग्राहकी का सीजन है। रमजान चल रहे हैं। ऐसे में बंद करने से व्यापारियों को खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है।-चौक स्थित कई व्यापारिक संगठनों ने केवल आधे दिन के बंद की बात कही है। राजधानी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी के मुद्दे पर वे चेंबर के साथ खड़े हैं। लेकिन पूरे दिन के बंद की बात अव्यवहारिक है। उधर, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ललित जैन का कहना है कि जीएसटी के आने से व्यापारिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ऐसे में सभी व्यापारिक संगठन पूरे दिन का बंद रखेंगे। उनकी घोषणा के बाद चेंबर से जुड़े कई व्यापारिक संगठनों ने पूरे दिन के बंद पर असहमति जता दी। इसमें चौक के कई वस्त्र और ज्वैलरी से जुड़े संगठन शामिल हैं। चेंबर के प्रवक्ता संदीप गोधा का कहना है कि मंडी और हनुमानगंज स्थित थोक बाजार भी पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे।





