ग्रीम स्मिथ ने कोहली की कप्तानी पर उठाये सवाल, कहा- कप्तानी का यह खिलाड़ी है असली हकदार

भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है . जिसमे दोनों देशो के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है . टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच जीतकर मेजबान टीम पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है और अब सीरीज का अंतिम मैच आज यानि 24 जनवरी से खेला जाना है . दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज क्या हारी विराट की कप्तानी पर तो सवालिया निशान उठने शुरू हो गये .

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान रहे ग्रीम स्मिथ ने विराट कोहली की कप्तानी पर ही सवाल उठा दिए है . स्मिथ के अनुसार विराट लम्बे समय तक भारतीय टीम की कप्तानी के विकल्प नही है . उन्होंने कहा कि विराट का तरीका टीम और उसके खिलाडियों पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है .

उन्होंने एक ब्यान दिया जिसमे उन्होंने कहा कि यह तो हम सभी जानते ही हैं कि विराट कोहली एक जबरदस्त खिलाड़ी है . उनकी आक्रमकता उनके निजी खेल को सुधारने में मदद दे सकती है लेकिन एक कप्तान के तौर पर आपको यह सोचना होता है कि आप कैसे दूसरे खिलाडियों पर असर डालते है .

उन्होंने आगे कहा कि विराट का स्तर दूसरे खिलाडियों से काफी उपर है और इसी कारण वे अन्य खिलाडियों से कटे हुए है . विराट का साथी खिलाडियों से सम्पर्क अच्छा नही है और उनका व्यवहार भी खिलाडियों का मनोबल गिरा सकता है . उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम में विराट की जगह एक खिलाड़ी है जिसमे धोनी की झलक दिखाई देती है और वह कप्तानी के योग्य भी है . यदि आप भी जानना चाहते हो कौन है वो खिलाड़ी तो नीचे दी गयी विडियो देख कर जान सकते है .

देखे विडियो :-

 

Back to top button