राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना में किया मतदान, लोगों से की ये अपील

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु), काराकाट और जहानाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। वहीं, इसी बीच राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Arlekar) ने पटना में राजभवन के पास वाले बूथ पर वोट डाला।
राज्यपाल ने लोगों से की ये अपील
वही, मतदान के बाद राज्यपाल ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की और कहा कि पूरे दुनिया में अपना लोकतंत्र सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण है। दुनिया भर में इतने आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर मतदान केवल भारत में ही होता है। उन्होंने कहा है लोगों को अपने प्रतिनिधि को चुनना चाहिए, अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
बता दें कि सातवें चरण में सभी 8 लोकसभा सीट से 134 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जो अपने को भाग्य को आजमा रहे हैं। बिहार की सभी आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,62,04,594 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें 85,01,620 पुरुष मतदाता हैं जबकि 77,02,559 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगी। साथ ही थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 415 है। इस चुनाव 18 से 19 वर्ष के नए मतदाता की संख्या 2,23,863 है। चुनाव आयोग ने सभी आठ लोकसभा क्षेत्र में कुल 16,634 मतदान केंद्र बनाए है।





