अभी अभी : इलाहाबाद पहुंचे राज्यपाल, प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

इलाहाबाद : राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार इलाहाबाद राजकीय संग्रहालय में पुराने भारतीय अस्त्र-शस्त्र को देखा। इसके बाद वह संग्रहालय की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।अभी अभी : इलाहाबाद पहुंचे राज्यपाल, प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

महामहिम हेलीकॉप्टर से शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह लगभग साढ़े दस बजे इलाहाबाद संग्रहालय गए। वहां उन्होंने संग्रहालय की सुरक्षा की दृष्टि लाई गई 15 लाख रुपये की एक्सरे सर्विलांस बैगेज मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने मशीन के रख-रखाव पर जोर दिया। कहा कि इससे संग्रहालय की सुरक्षा और पुख्ता होगी। चूंकि संग्रहालय में ऐसी वस्तुएं धरोहर के तौर रखी गई हैं जिनकी सुरक्षा बेहद आवश्यक है इसलिए ये मशीन लगाई गई है। इस मशीन से किसी भी प्रकार के बैग आदि सामानों की जांच की जा सकेगी। इस तरह की मशीनें सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डों पर रखी जाती हैं।

इसके बाद राज्यपाल राम नाईक ने संग्रहालय में ही आयोजित प्राचीन भारतीय अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पुराने अस्त्र-शस्त्र को देखा भी। साथ ही इन शस्त्रों के बारे में जानकारी भी ली। कहा कि इन अस्त्र और शस्त्र को बेहतर तरीके से रखा जाए। ये अस्-शस्त्र कई शतक पहले के हैं तथा इनसे कई युद्ध भी लड़े गए हैं।

इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल संग्रहालय की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। वह कार्यसमिति के नामित अध्यक्ष भी हैं। यह बैठक लगभग दो घंटे तक चलेगी। कार्यसमिति की बैठक में संग्रहालय में विशेष इंतजाम पर चर्चा हुई। साथ ही कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस बैठक के बाद राज्यपाल राम नाईक दोपहर का भोजन संग्रहालय में ही करेंगे। फिर वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ लौट जाएंगे।

Back to top button