बीजेपी को मिला नया हाइटेक हेडक्वार्टर, जानें क्या है खासियत

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आज से पता बदल जाएगा. अब बीजेपी मुख्यालय का पता 11 अशोक रोड से बदलकर 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हो जाएगा. 8000 स्क्वायर मीटर के प्लाट पर बनी बीजेपी हेडक्वार्टर की नई इमारत पारंररिक साज सज्जा के साथ हाईटेक भी है. बीजेपी के नए मुख्यालय में दो बिल्डिंगें बनी हैं. पहली बिल्डिंग तीन मंजिला और दूसरी सात मंजिला. इस नए मुख्यालय में 70 कमरे होंगे.





