GOOGLE भी मना रहा है भारत की आजादी का जश्न, डिजाइन किया खास DOODLE

हमारा देश अपनी आजादी के 70 साल पूरे कर चुका है। सोशल मीडिया में भी आजादी के उत्सव का रंग दिखाई दे रहा है। ऐसे में भला गूगल कैसे पीछे रहता। गूगल ने 15 अगस्त के लिए विशेष डूडल बनाया है, जिसे मुंबई की आर्टिस्ट सबीना कर्णिक ने डिजाइन किया है। यह पेपर तकनीक की बेहतरीन मिसाल है। इसमें संसद भवन को दिखाया गया है।GOOGLE भी मना रहा है भारत की आजादी का जश्न, डिजाइन किया खास DOODLE
गूगल ने इस डूडल में भारतीय संसद, अशोक चक्र, देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर का इस्तेमाल किया है। इन सभी ऑब्जेक्ट्स को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में बनाया गया है। केसरिया, सफेद, हरा और नीले रंग से बना यह डूडल खूबसूरत दिख रहा है।

ये भी पढ़े: सरकार के लिए आई मुश्किल, लेकिन कोर्ट निरस्त कर सकता है 35 ए

इस डूडल को बनाने वाली सबीना को पेपर वर्क का मास्टर माना जाता है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के लिए अलग डूडल बनाने की शुरुआत की है। 2010 में बनाए गए डूडल में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और लाल किले को दिखाया गया था।

Back to top button