टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले टेस्ट से बाहर हो सकता है ये अफ्रीकी तेज गेंदबाज

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ओटिस गिब्सन ने मंगलवार को टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी बात कही। दरअसल लंबे समय से इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर दुनिया के नंबर वन तेज गेंदबाज डेल स्टेन केपटाउन टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। गिब्सन ने कहा कि अभी स्टेन पूरी तरह से फिट नहीं हैं और 5 जनवरी से शुरू होने वाले केपटाउन टेस्ट में उनका खेलना अभी तय नहीं है। स्टेन जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय मैच से पहले फिट हो गए थे, ठीक मैच से पहले उन्हें वायरल इन्फेक्शन हो गया और वो अपनी वापसी नहीं कर पाए। 
इस खबर के बाद टीम इंडिया ने राहत की सांस तो जरूर ली होगी। वहीं, अफ्रीकी टीम भी ज्यादा परेशान शायद न हो क्योंकि स्टेन लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं और किसी भी गेंदबाज के लिए इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी करना आसान नहीं होता है। खासकर इंडिया जैसी मजबूत बैटिंग लाइन अप के सामने यह और भी मुश्किल काम है।
विराट कोहली की टीम को अब आशीष नेहरा देंगे कोचिंग
अफ्रीका के लिए सिर दर्द बने तेज गेंदबाज
वहीं, राहत की बात यह है कि अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक फिट हो चुके हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कप्तान डु प्लेसी को वायरल इंफेक्शन हो गया था वहीं क्विंटन डी कॉक की हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी।





