#बड़ी खुशखबरी: दुर्गा पूजा के अवसर पर रेल कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस

केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है । यानी रेल कर्मियों को 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा। यह फैसला रेलवे के मान्यता प्राप्त फेडरेशन के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया है। 
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 में होने वाले लेकसभा चुनावों के लिए भी इस बोनस को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब रेल कर्मियों को बोनस दिया जा रहा है। बल्कि हर साल दशहरा से पहले 12.26 लाख रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाता है।
कर्मचारियों के एक दिन के बोनस का आकलन कर्मिक विभाग ने उनकी उपस्थिति के आधार पर किया है। कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल, साल 2017 और इसके बाद रेलवे से रिटायर हुए कर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा। इन रेलवे कर्मचारियों में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के कर्मचारी आदि शामिल नहीं होते हैं। बता दें कि यह बोनस नॉन गजेटेड कर्मचारियों को ही मिलते हैं।





