सोने की कीमतों के फिसले दाम, जाने आज का ताजा रेट

सोने की कीमतों ने सोमवार 22 जून को एक नया रिकॉर्ड कायम किया। देश भर के सर्राफा बाजारों में सुबह 24 कैरेट सोना आज 647 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48300 रुपये पर पहुंच गया। सोने का यह उच्चतम भाव है। इसके बाद शाम तक यह अपने उच्चतम शिखर से 200 रुपये फिसलकर 48100 पर आ गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। के मुताबिक 22 जून 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे…
22 जून का फाइनल रेट
रुपये के मूल्य में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 85 रुपये की हानि के साथ 48,811 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले के कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 48,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, 144 रुपये की तेजी के साथ 49,880 रुपये प्रति किग्रा हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 49,736 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
सोने में तेजी के ये हैं कारण
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”रुपये के मूल्य में तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 85 रुपये की गिरावट आई। विदेशी पूंजी के सतत निवेश के बीच शेयर बाजार में तेजी के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे के सुधार के साथ 76.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तेजी के साथ 1,746 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि चांदी तेजी के साथ 17.83 डॉलर प्रति औंस चल रही थी।
कोरोना वायर महामारी के प्रसार में तेजी
विश्लेषकों का कहना है कि विश्व भर में कोरोना वायर महामारी के प्रसार में तेजी से निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर देख रहे हैं इस लिए सोने में मजबूती की धारणा बरकार है। पटेल ने कहा, ”कोरोना वायरस के बढ़ते मामले तथा अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका को लेकर उत्पन्न चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई।
अमेरिका में रोजगार परिदृष्य के धूमिल
निवेश कंसल्टेंसी कंपनी मिलवुड केन इंटरनेशनल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी नीश भट्ट ने एक नोट में कहा कि सोने की मजबूती मुख्य रूप से कोविड19 संक्रमण के नए मालले ऊंचा होने ओर अमेरिका में रोजगार परिदृष्य के धूमिल होने संबंधी फेडरल रिजर्व की ताजा रपट के कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चौबीस घंटे में दुनिया में कोविड के 1.8 लाख नए मामले दर्ज हुए है। इससे इस महामारी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम हुई है। भट्ट का कहना है कि डालर के मुकाबले रुपये की कमजारी से भी भारत में सोने की कीमतें चढ़ी हैं।
कमजोर मांग से सोना वाायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एमसीएक्स पर सोने के अगस्त माह में डिलिवरी के अनुबंध की कीमत 72 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। इसमें 14,011 लॉट का कारोबार हुआ।
सोने के अक्टूबर माह में डिलिवरी के अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,096 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। इसमें 5,699 लॉट का कारोबार हुआ। हालांकि न्यूयॉर्क में, सोना भाव 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1,757.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।





