UP: कुछ इस तरह वैक्यूम क्लीनर में छुपाकर लाया जा रहा था GOLD, है करोड़ों की कीमत
लखनऊ. अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो दिनों में एक करोड़ का सोना पकड़ा है। वैक्यूम क्लीनर और ट्रॉली बैग में छिपाकर यह सोना लखनऊ लाया गया था।

दो दिनों तक हुई कार्रवाई
– पहली कार्रवाई बुधवार (12 अक्टूबर) को हुई, जिसमें 61 लाख रुपये की कीमत के गोल्ड के साथ आरोपी को कस्टम डिर्पाटमेंट ने पकड़ा।
– एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से बाराबंकी का रहने वाला अबू बकर दुबई से लखनऊ आया था।
– एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 से बाराबंकी का रहने वाला अबू बकर दुबई से लखनऊ आया था।
इसे भी देखें:- इंटरनेशनल स्कूल का एक और हैरान कर देने वाला खुलासा, टीचर का टॉर्चर देखकर आपके उड़ जाएंगे होश…देखे विडियो
-तस्करी कर वैक्यूम क्लीनर में सोना अपने साथ लाया था। शक होने पर अधिकारियों ने जांच कराई तो सोने की बरामदगी हुई। जिसके बाद उसे कस्टम विभाग ने पकड़ लिया।
इसे भी देखें:- रिमांड ख़त्म होने के बाद आज एक बार फिर कोर्ट में पेश होगी हनीप्रीत, हो सकते हैं ये बड़े अहम खुलासे
– वहीं चालीस लाख के सोने के साथ गुरुवार को उपेंद्र यादव पकड़ा गया। वह भी 1.25 किलो सोना ट्रॉली बैग में छिपाकर ला रहा था। गिरफ्तार उपेंद्र बिहार के सीवान का रहने वाला है। वह जेट एयरवेज की फ्लाइट 9 डब्ल्यू-511 से आबूधाबी से लखनऊ आया था। उसे मौके पर जांच के दौरान कस्टम टीम ने दबोच लिया।





