कांच की बोतल से बनाया टावर, फिर टिकाई 25 किलो की सिलाई मशीन

सोशल मीडिया पर इतने प्लेटफॉर्म हैं कि कब यहां क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. कभी तो यहां यूं मजेदार वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कई बार ऐसा भी होता है कि कोई अपने टैलेंट का यहां प्रदर्शन करता है. ज़रूरी नहीं है कि ये टैलेंट सिर्फ नाचने-गाने या फिर एक्टिंग तक ही सीमित रहे, ये कुछ ऐसा भी हो सकता है, जो आपको एकदम से चौंका दे.
कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही हम दंग जाते हैं. एक ऐसा ही बैलेंसिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सोचेंगे कि भला ऐसा हुआ कैसे? यहां एक के चार या पांच चीज़ें रखनी हो, तो जल्दी कोई बैलेंस नहीं कर पाता लेकिन ये शख्स कांच जैसे नाजुक मटीरियल पर पूरी की पूरी सिलाई मशीन टिका देता है.
बोतल पर रखी सिलाई मशीन
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहले संगमरमर के पत्थर पर दो बोतलें रखता है. उसके ऊपर एक और बोतल रख देता है. इसके ऊपर वो अपने एक साथी की मदद से पूरी-पूरी सिलाई मशीन उसके टेबल समेत ही टिकाने की कोशिश करता है. एक बार तो मशीन गिर पड़ती है लेकिन अगली बार में वो बिल्कुल प्वाइंट पर टिक जाती है.
वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को 4 दिन पहले art_viral नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 मिलियन यानि 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो को लगभग 30 हज़ार लोग पसंद भी कर चुके हैं. इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने इस शख्स की तारीफ की है. कुछ यूज़र्स को ये भी लगा कि वीडियो एडिटेड है. हालांकि एक यूज़र ने बताया कि वो ऐसी चीज़ों के लिए मशहूर है और ये वीडियो सही है.





