शादी के अगले दिन ही यहाँ लड़कियां शुरू कर देती हैं वेश्यावृत्ति, जानें

यह पृथ्वी बहुत बड़ी है। जितना एक साधारण व्यक्ति सोच भी नहीं सकता है, उससे भी ज्यादा बड़ी यह पृथ्वी है। इस पृथ्वी पर बहुत ज्यादा विविधता है। यहाँ विविधता केवल जलवायु को लेकर ही नहीं बल्कि हर चीज को लेकर देखने को मिल सकती है। धर्म से लेकर संस्कृति और रंग रूप से लेकर लोगों की सोच, सबकुछ अलग-अलग है। इतना अलग होने के बाद भी हर कोई यहाँ मिलकर रहता है। हालाँकि सभी लोग अपने-अपने समुदायों में रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

शादी के अगले दिन ही यहाँ लड़कियां शुरू कर देती हैं वेश्यावृत्ति, जानेंसमाज में वेश्याओं को देखा जाता है बुरी नजरों से:

यहाँ हर अलग व्यक्ति का एक अलग समुदाय होता है। जैसे अगर व्यक्ति किसी और धर्म या संस्कृति को मानने वाला है तो उसका समुदाय अलग होगा। अगर व्यक्ति का रंग अलग है तो उसका समुदाय अलग होगा। हमारे समाज में सदियों में वेश्यावृत्ति का चलन है। वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं का भी अपना एक समुदाय होता है। हमारे समाज में भले ही लोग वेश्याओं को गन्दी निगाहों से देखते हैं, लेकिन अपने शरीर की आग बुझाने के लिए उन्ही के पास जाते हैं।

जबरदस्ती लगा दिया जाता है इस गंदे काम में:

आज कई देशों में वेश्यावृत्ति पर क़ानूनी रूप से पावंदी लगाई जा चुकी है। इसके बाद भी लोग चोरी-छुपे वेश्यावृत्ति के काम में लगे हुए हैं। हालाँकि आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ चोरी-छूपे नहीं बल्कि शादी की अगली सुबह ही महिलाएं वेश्यावृत्ति का काम शुरू कर देती हैं। यह सुनकर लगा ना आपको भी झटका। लेकिन यह बिलकुल सही है। आज हम आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां ऐसा सच में होता है। जैसा कि सभी लोग जानते हैं, कुछ जगहों को छोड़कर आज भी दुनिया में महिलाओं की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। कई जगह पर महिलाओं को इस गंदे काम में जबरदस्ती भेजा जाता है।

दिल्ली में शादी के दुसरे दिन ही महिला लग जाती है वेश्यावृत्ति के काम में:

आप जब यह जानेंगे तो और भी आश्चर्य होगा कि हम किसी और देश की नहीं बल्कि अपने देश भारत की बात कर रहे हैं। जी हाँ देश की राजधानी दिल्ली में शादी के बाद दुसरे दिन ही महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे में भेज दिया जाता है। यहाँ पर जिस दिन महिला की शादी होती है, उस दिन तो वह बहुत खुश होती है लेकिन उसके अगले दिन ही उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में भेज दिया जाता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ के प्रेनगर इलाके में एक समुदाय है जो शादी के अगले दिन ही महिलाओं को वेश्यावृत्ति के काम में लगा देता है।

पैसे कमाकर देती है अपने पति को:

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हम जिस समुदाय की बात कर रहे हैं, उस समुदाय का नाम परना समुदाय है। इस समय यह समुदाय सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। इस समुदाय में शादी को लेकर यह चलन काफी समय से चला आ रहा है। आपको यह जानकर और भी ज्यादा हैरानी होने वाली है कि यहाँ पर 15-16 की बच्चियों की शादी करवा दी जाती है उसके बाद उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया जाता है। यहाँ जो भी महिला शादी करके आती है उसे यह काम करना ही होता है। शादी के बाद वह दुसरे मर्दों के साथ सम्बन्ध बनाती है और उसके बदले उसे जो पैसे मिलते हैं, उसे वह लाकर अपने पति को दे देती है। अगर कोई लड़की ऐसा करने से मना कर दे तो उसका पति उसे बहुत मारता-पिटता है।

Back to top button