BHU बवाल: गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों ने गेट बंद कर खुद को बचाया, बढ़ रहे थे पुलिसवाले…,

  • वाराणसी.बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में छेड़छाड़ के विरोध में शुक्रवार से ही प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर शनिवार-रविवार की देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हालात और भी बिगड़ गए। कैंपस में आगजनी और फायरिंग की भी सूचना मिली। इतना ही नहीं पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन छात्राओं ने गेट गंद कर खुद को बचाया।
    BHU बवाल: गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों ने गेट बंद कर खुद को बचाया, बढ़ रहे थे पुलिसवाले...,

    बीएचयू कैंपस में घुसी पुलिस फोर्स…

    – स्टूडेंट्स के बवाल के बाद पुलिस फोर्स बीएचयू कैंपस में घुस गई। इस दौरान स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया गया और उपद्रव कर रहे स्टूडेंट्स को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। 
    – इस दौरान पुलिस बीएसयू के गर्ल्स हॉस्टल के पास पहुंची। यहां पुलिस ने हॉस्टल के बाहर खड़ी छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। जब छात्राएं हॉस्टल में भागने लगी तो पुलिस वाले हॉस्टल की ओर बढ़ने लगे। 
    – इसपर छात्राओं को हॉस्टल का दरवाजा बंद कर खुद का बचाना पड़ा।

    छात्राओं ने कहा- मेल पुलिस ने पैरों से कुचला, लाठियों से मारा

    – छात्राओं का कहना है कि, मेल पुलिस वालों ने उनपर लाठियां फांजी। इस दौरान उन्हें पैरों से कुचला गया। 
    – इसमें कई छात्राएं घायल हुई हैं। एक छात्रा ने बताया कि, वो गिर गई थी उसके बाद भी उसपर लाठियां भांजी जा रही थी। 
    – छात्राओं ने पुलिस वालों पर कार्यवाही की मांग भी की है।

    शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं गर्ल्स स्टूडेंट

    – बता दें कि बीएचयू की गर्ल्स स्टूडेंट्स शुक्रवार सुबह से ही बीएचयू के मेन गेट पर प्रोटेस्ट कर रही हैं। उनका आरोप है कि छेड़खानी की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
    – दरअसल, गुरुवार की रात बीएचयू कैंपस में भारत कला भवन के पास ऑर्ट्स फैकेल्टी की एक गर्ल स्टूडेंट के साथ तीन लड़कों ने छेड़खानी की थी। शोर मचाने पर भी 20 मीटर दूर खड़े सिक्युरिटी गार्ड्स ने कोई मदद नहीं की थी। – विक्टिम ने हॉस्टल में आकर वार्डेन से शिकायत की। इसके साथ ही उसने चीफ प्रॉक्टर को भीसूचना दी। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।

    इसे भी देखें:- यूएन में सुषमा के भाषण पर बोले राहुल- कांग्रेस की उपलब्धियों के लिए शुक्रिया

    सिर के बाल मुंडवाए

    – लड़कियों का आरोप है कि शिकायत करने पर यूनवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा, “पीएम का दौरा है। अभी आप लोग शांत रहिए।” उधर प्रोटेस्ट कर रही बीएफए स्टूडेंट आकांक्षा सिंह ने विरोध के दौरान सिर के बाल मुंडवा लिए। उसका कहना है कि छेड़खानी होती रहे और हर वक्त हम खामोश रहें, ऐसा नहीं हो सकता है। बता दें कि मोदी को बीएचयू मेन गेट के रास्ते ही दुर्गाकुंड जाना था।

    ‘खिड़कियों पर होते हैं अश्लील इशारे’

    – प्रोटेस्ट कर रही रश्मि ने बताया,”हॉस्टल की खिड़कियों पर लड़के पत्थर में लेटर लिखकर फेंकते है। खिड़कियों पर खड़ा होने पर लड़कियों को अश्लील इशारे करते हैं। विरोध करने पर कहते है, कैंपस में दौड़ाकर कपड़े फाड़ देंगे।
    – स्टूडेंट पल्लवी ने कहा, “कैंपस में ही लड़के फिजिकली एब्यूज कर रहे हैं। कपडे फाड़ने की धमकी तक दी जाती है। इस घटना के बाद हम सभी को खामोश रहने की चेतावनी दी गई है। सर्कुलर जारी किया गया है कि शाम 6 बजे के बाद सुबह अंधेरा रहने तक लड़कियां ना निकलें। ये कैसी आजादी है?”
Back to top button