इस नाम की लड़कियां सामने वाले का तुरंत जीत लेती हैं दिल

किसी के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ बताने का काम करता है। इससे उसकी पसंद, नापसंद आदि के बारे में जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको अंग्रेजी के ‘B’ व हिंदी के ‘ब’ अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं। ये लड़कियां स्वभाव से थोड़ी मूडी होती है। छोटी-छोटी बातों को मायने देने के चलते ये जल्दी ही सामने वाले का दिल जीत लेती है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से…

‘B’ नाम की लड़कियों को प्रकृति से बहुत प्यार होता है। ऐसे में इन्हें खुले आसमानव हरियाली वाली जगहों पर घूमना अच्छा लगता है। साथ ही ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो उन्हें अलग-अलग जगह पर घूमाने लेकर जाएं।

– इस अक्षर की लड़कियां जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करती है। कभी तो ये सामने वाले की बातों को नजरअंदाज कर देती है। मगर कभी किसी चीज पर ध्यान पर जाएं तो उसे पकड़ कर बैठ जाती है। ऐसे में ये लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से भी कतराती नहीं हैं। 
– ये लड़कियों समाज सेवा में बहुत विश्वास करती है। ऐसे में कहीं कुछ गलत होने पर ये सामने वालों की मदद करने को तैयार रहती है। अपने इसी नेचर के चलते ये सभी के दिलों को जल्दी ही जीत लेती है। 

– ये लड़कियां हाजिर जवाब होती है। ऐसे में किसी भी बात को लेकर इनसे कोई भी जीत नहीं सकता है। अपने इसी गुण के चलते ये जल्दी ही सामने वाले का दिल जीत लेती है। 
– ये लड़कियां स्वभाव से रोमांटिक होती है। साथ ही इनके बारे में कहा जा सकता है कि ये लड़कियां जल्दी ही किसी की ओर आर्कषित हो जाती है। ऐसे में इन्हें प्यार भी जल्दी हो जाता है। ये एक बार जिसके भी प्यार में पड़ती है। उसे अपना बनाने की पूरी कोशिश करती है। साथ ही एक अच्छी साथी साबित होती है। 
– ‘B’ नाम की लड़कियां नेचर से थोड़ी शर्मीली होने से जल्दी किसी को दोस्त नहीं बनाती है। इसी कारण इनकी फ्रेंड लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं होती है। 

– इन लड़कियों को किसी से ज्यादा बातें करना पसंद न होने से इनके अंदर कई राज होते हैं। यहां तक इनके करीबियों को भी इनके राज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता होता है। 
– साहसी व हिम्मती होने के चलते ये लड़कियां किसी भी बात या चीज से डरती नहीं है। इन्हें जोखिम से भरे कामों को करने में खुशी मिलती है। ऐसे में ये लड़कियां खतरनाक कामों को करने में अपनी किस्मत अजमाना पसंद करती है।

Back to top button