‘मोरनी सी चाल’ पर लड़की ने किया गजब डांस, 24 सेकंड में बदले 8 कपड़े

सोशल मीडिया पर डांस से जुड़े कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. किसी गाने पर छोटी सी बच्ची अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लेती है, तो किसी बीट पर स्लो मोशन में कोई अपने परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों-दिमाग पर छा जाता है. कुछ लोग गायकी में ऐसी धुन छेड़ते हैं, जो सीधे-सीधे लोगों की जुबां पर छा जाता है. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें आपको एक लड़की मशहूर रैपर रफ्तार और सिंगर भूमिका शर्मा के गाने ‘मोरनी’ पर थिरकती नजर आ रही है. वो 24 सेकंड के इस वीडियो में 8 ड्रेस बदल लेती है. इस पूरे डांस में लड़की के हर मूव्स जबरदस्त हैं. लेकिन इसकी सच्चाई जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये लड़की मशहूर रैपर रफ्तार और सिंगर भूमिका शर्मा के गाने ‘मोरनी’ पर मस्ती में डांस करती हुई नजर आ रही है. इस गाने को सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. गाने पर लड़की का एक्सप्रेशन जबरदस्त है. लेकिन इस दौरान उसके 8 कपड़े अपने आप बदल जाते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हुआ? ऐसे में बता दें कि वीडियो को आपको दोबारा देखने की जरूरत है. दरअसल, ये कोई इंसानी लड़की नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई वर्चुअल गर्ल है. इसे मीरा रोची (Myra Rochi) ने डिजाइन किया है. हैरत की बात यह है कि मीरा की ये AI गर्ल हुबहू गाने में नजर आ रही सॉन्डुस मॉफकिर (Soundous Moufakir) की तरह लगती है.
अगर ध्यान से न देखा जाए तो ऐसा लगता है कि ये एक्ट्रेस सॉन्डुस ही हैं, जो गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. सैकड़ों की संख्या में इस वीडियो पर कमेंट्स भी आए हैं. अलीना नाम की यूजर ने कमेंट किया है कि इस गाने को देखने के बाद मुझे ये सबसे बेस्ट मोरनी लगी. बाकी सब क्या लग रही थीं, पता नहीं. वहीं, गाने में ये एआई मॉडल जिस तरह से अपने कपड़े बदलती है, उस पर कमेंट करते हुए कोमल रावत ने लिखा है कि ये तो इच्छाधारी नागिन है. तो कई ऐसे यूजर्स भी हैं, जो इस AI अवतार को असली लड़की मान रहे हैं और अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं.





