लव मैरिज को घर से भागी थी लड़की, सुहागरात के दिन पति ने किया कुछ ऐसा

  • पटना.लड़की ने घर से भागकर अपने प्रेमी रमाकांत के साथ एक मंदिर में लव मैरिज किया था, लेकिन प्यार के उसके सपने जल्द ही टूट गए। शादी के बाद प्रेमी उसे घर ले गया और सुहागरात के दिन से ही पीटने लगा। रमाकांत उसे अपने घरवालों से दहेज मांगकर लाने को कहता था। लड़की ने घर से भागकर शादी की थी इसलिए वह मायके नहीं जाना चाहती थी। दूसरी ओर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। लव मैरिज को घर से भागी थी लड़की, सुहागरात के दिन पति ने किया कुछ ऐसा

    ट्रेन से कटकर मरने निकली थी लड़की…

    – घटना पटना जिले के मोकामा के बाढ़ के गंवार गांव की है। प्रताड़ना सहते हुए लड़की एक साल पति के साथ रही। इस दौरान जीना मुश्किल हो गया तो उसने थाने में केस दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। 
    – लड़की को ससुराल के लोग ढंग से खाना तक नहीं देते थे। पति और उसके घर के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। हर ओर से निराश होने पर उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। 
    – गुरुवार को वह सुसाइड करने पटना मोकामा रेल लाइन पर पहुंच गई। तेज रफ्तार ट्रेन के सामने लड़की कूदती इससे पहले ही वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। 

    इसे भी देखें:- अभी अभी: जम्मू के त्राल में सेना पर बड़ा आतंकी हमला, तीन की मौत, 31 घायल

    – लोगों ने लड़की से जान देने की जगह पुलिस के पास जाकर न्याय मांगने को कहा। 
    – इसके बाद वह बाढ़ एएसपी मनोज कुमार तिवारी के पास गई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। 
    – लड़की ने पति से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने कहा कि मैंने एक साल पहले प्रेमी ने साथ बाढ़ के उमानाथ मंदिर में शादी की थी।

Back to top button