गर्लफ्रेंड से नाराज़ लड़के ने सबके सामने लड़की को मारी गोली…

राजधानी दिल्ली में शादी तोड़ने को लेकर ग़ुस्से में आकर एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सबके-सामने  गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों के दूसर से प्रेम करते थे. साथ ही दोनों  के घर वालों ने उनकी शादी भी फिक्स कर दी थी. 

लेकिन लड़की के घर वालों ने युवक के गांव में उसका कच्चा घर देखकर उन दोनों की शादी तोड़ दी. जिसके बाद लड़के ने ग़ुस्से में आकर लड़की के ऊपर गोली चला दी. जिसके बाद आरोपी युवक फरार है, जबकि लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया.

रेप केस: क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे दाती महाराज

मामला दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके का बताया जा रहा है.  यहाँ का एक अब्दुल समद अहमद नामक युवक एक लड़की से प्यार करता था. असद अहमद बदायूं का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है. वहीं लड़की भी गांधी नगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी. जब दोनों की शादी तय हुई तो लड़की के घर वालों ने देखा की लड़के का घर कच्चा है. तो शादी तोड़ दी. इसके बाद लड़की को भी लड़के से बात करने को मना कर दिया जिससे नाराज़ होकर लड़के ने लड़की पर शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे गोली चला दी.

 

Back to top button