गिरिराज ने जिन्‍ना को बताया देश का विलेन, कहा- विवाद को कांग्रेस दे रही हवा

पटना। केंद्रीय राज्‍य मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने देश में जिन्‍ना को लेकर हो रहे विवाद के लिए कांग्रेस को जिम्‍मेदार ठहराया है। विदित हो कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी मो. अली जिन्‍ना की तस्‍वीर को हटाने की मांग पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने तस्‍वीर को हटाने की मांग की है।गिरिराज ने जिन्‍ना को बताया देश का विलेन, कहा- विवाद को कांग्रेस दे रही हवा

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिन्ना भारत के बंटवारे के लिए जिम्‍मेदार थे। जिन्ना देश के विलेन थे। उनकी लगाई आग अभी तक नहीं बुझी है। देश में जिन्‍ना का जिन्‍न फिर बाहर निकल आया है। उनकी तस्‍वीर के पक्ष में जो लोग हंगामा कर रहे हैं, उन्‍हें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिला हुआ है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे  लिए प्ररेणा के स्रोत अब्दुल कालम आजाद हो सकते हैं, न कि मो. अली जिन्ना। उन्‍होंने जिन्ना की तस्वीर के पक्ष में आंदोलन करने वालों को देशद्रोही बताया।

Back to top button