पंड्या के रन आउट होने के तरीके पर भड़के गावस्कर और मांजरेकर, लगाई क्लास

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लापरवाह तरीके से रन आउट हो गए. भारतीय पारी के 68वें ओवर में हार्दिक पंड्या एक रन लेना चाहते थे मगर कप्तान कोहली ने माना कर दिया. पंड्या क्रीज को तो पार कर गए लेकिन बल्ला और पैर जमीन से नहीं टिकाए. पंड्या बेहद लापरवाह तरीके से रन आउट हो गए.पंड्या के रन आउट होने के तरीके पर भड़के गावस्कर और मांजरेकर, लगाई क्लास

https://twitter.com/WasiyullahB/status/952824617890078720

पंड्या के रन आउट होने के तरीके से क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर नाराज हुए. गावस्कर ने कहा कि ‘पंड्या की हरकत माफ करने लायक नहीं है.’ वहीं, मांजरेकर कहा, ‘यह पंड्या के लिए एक सबक है, यदि आत्मविश्वास, अहंकार बना तो उसका नतीजा यह हो सकता है.’

बता दें कि अगर पंड्या इस तरह आउट नहीं होते तो टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पर बढ़त हासिल कर सकती थी.

Back to top button