G20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने विश्व के शीर्ष नेताओं को बताया- भगोड़े आर्थिक अपराधियों से कैसे निपटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे से बातचीत की। मोदी, ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच त्रिपक्षीय बैठक से पहले यह संक्षिप्त बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में मोदी ट्रंप से हाथ मिलाते हुए और बात करते हुए देखे गए।G20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने विश्व के शीर्ष नेताओं को बताया- भगोड़े आर्थिक अपराधियों से कैसे निपटें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह अपने सामरिक मित्र देशों के साथ मिलकर विश्व शांति कायम करने का काम करेंगे। तीनों राष्ट्र मिलकर विश्व शांति, समृद्धि और स्थिरता को बनाए रखने में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।”
इसके बाद दूसरे सत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय और कर प्रणाली पर पीएम मोदी ने एक नौ सूत्रीय फार्मूला प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में विचार रखे।
कुमार ने पुतिन, इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ मोदी की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘लीडर्स लाउंज में रूस, इटली और ब्रिटेन के नेताओं से बात हुई।’’ पीएम मोदी ने चीनी और रूसी प्रेस के साथ एक बैठक में कहा कि डब्ल्यूटीओ के दोहा विकास एजेंडा को रोक दिया गया है, हमने पेरिस समझौते के बाद से विकसित देशों की ओर से विकासशील देशों के लिए अपेक्षित वित्तीय प्रतिबद्धता नहीं देखी है।

पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा से भी मुलाकात की और उनके साथ कारोबार, ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे परस्पर हित के कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

मोदी ने जी20 सम्मिट से इतर जाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की। त्रिपक्षीय बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज दुनिया असाधारण परिवर्तन और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। भूराजनीतिक तनाव में वृद्धि वैश्विक शासन को प्रभावित कर रही है। 
इन सबसे पहले पीएम मोदी ने जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के प्रतिनिधियों के साथ व्यावहारिक मुलाकात की। 
विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति के साथ भी बैठक की है। तीनों देशों ने महसूस किया कि उन्हें उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं की मदद के लिए आगे आना होगा। इसके जरिए दूसरे देशों से हमारे संबंधों में सुधार आएगा। 
गोखले ने जानकारी दी कि त्रिपक्षीय बैठक में वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा हमें वैश्विक आर्थिक शासन को चलाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने तीनों देशों को आतंकवाद, आपदा राहत व सहायता जैसे मामलों में मिलकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि इन पर काम होगा तो शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। 
Back to top button