योग दिवस पर राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्रीयो ने किया योग…

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घरों में रहकर ही मनाया जा रहा है। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस बार यह दिवस अपने घरों में ही मनाएं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत देश के कई नेताओं ने भी घरों पर ही योग किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।
उन्होंने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर योग किया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में अपने घर पर योग किया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर योग किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने आवास पर योग किया।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, गिरिराज सिंह और प्रकाश जावड़ेकर ने अपने घरों पर योग किया।





