नान से लेकर छोले भटूरे तक, विदेशी ने शेयर किया खाने का एक्सपीरियंस

सोशल मीडिया के ज़माने में हमें रोज़ाना बहुत कुछ देखने को मिलता है. इसमें से कब क्या चीज़ वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. कई बार तो कुछ ऐसी चीज़ें भी दिख जाती हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. भारतीय छोड़िए विदेशी लोग भी हमारे देश के बारे में वीडियो बनाते हैं और शेयर करके मशहूर हो जाते हैं. ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.

एक जापानी लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत के भोजन को लेकर अलग ही किस्म का प्यार दिखा रहा है. आप भी ये दिलचस्प वीडियो ज़रूर देखिए. उसका पहनावा और उसके बोलने का तरीका लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि उन्होंने कमेंट्स के ज़रिये उस पर प्यार की बारिश की है.

सुबह से रात तक खाया इंडियन खाना
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जापानी लड़का फुल इंडियन गेटअप में दिखाई दे रहा है. उसने पीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा है. वो सबसे पहले टोक्यो के एक इंडियन रेस्टोरेंट में जाता है और वहां छोले-भटूरे खाता है. साथ ही गोलगप्पों का भी स्वाद लेता है, जिसका टेस्ट तो अच्छा है पर कीमत 700 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से आती है. फिर शख्स स्नैक्स के लिए एक और रेस्टोरेंट में जाता है और वहां पर समोसे के साथ रसगुल्ले का स्वाद चखता है. हालांकि उसने इतना मीठा पसंद नहीं आता. फिर वो रात के खाने में दाल मखनी, सब्ज़ी और नान खाता है. लड़का नान को चटनी के साथ खाकर बिल्कुल खुश हो जाता है.

लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर koki_shishido नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे तीन दिन के अंदर ही लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है. वीडियो पर लोगों के दिलचस्प कमेंट भी आए हैं. जहां ज्यादातर लोगों ने उसके स्वाद और भारतीय खाने को पसंद करने पर प्यार लुटाया वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने उसकी हिंदी पर भी खुशी ज़ाहिर की.

Back to top button