मित्रों ने लड़की की बनाई अश्लील विडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

यमुनानगर। एक युवक ने जगाधरी में नाबालिग लड़की को चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने लड़की की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने परिजनों को दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित युवक, तीन युवतियों व दो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।मित्रों ने लड़की की बनाई अश्लील विडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

महिला ने पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि गत 7 मई को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की अकेली थी। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाली कोमल उसकी लड़की को बुलाकर अपने घर ले गई। वहां पर कोमल, ममता, नीलम, सपना व मंजीत ने उसे चाय पीने के लिए दी। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगा।

इसके बाद आरोपित महिलाओं व युवतियों ने उसकी लड़की को कमरे में लिटा दिया। वहां पर पहले से ही जिला अंबाला के गांव हरड़ा निवासी राहुल मौजूद था। इस दौरान राहुल ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपित युवक ने अपने मोबाइल में दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। जब उसकी लड़की को होश आया तो आरोपितों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसकी लड़की अपने घर पहुंची मगर उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

14 मई को फिर से कोमल उसकी लड़की को घूमने के बहाने अपने साथ ले गई। जब वह दोनों गांव के बाहर सड़क पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही राहुल बाइक पर खड़ा था। राहुल ने उसकी लड़की को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे बाइक पर बिठाकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर आरोपित ने फिर से उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसकी लड़की किसी तरह घर पहुंची। उसके बाद फिर से आरोपित उसकी लड़की को फोन कर परेशान करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

उसकी लड़की ने परेशान होकर उन्हें घटना के बारे में बताया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद आरोपित युवक व गांव की तीन युवतियों व दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाने की सब इंस्पेक्टर कुसुम बाला का कहना है कि आरोपित युवक समेत तीन युवतियों व दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

दो नाबालिग बहनें अगवा

यमुनानगर के गांव बाड़ी माजरा से दो युवकों ने शादी का झांसा देकर दो नाबालिग सगी बहनों को अगवा कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार हैं। शहर निवासी व्यक्ति ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय व 14 वर्षीय लड़की 17 जून को किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित फरार है। एक गांव निवासी युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी जिला अंबाला के गांव बड़ी कोड़ी निवासी र¨वद्र कुमार साथ जान पहचान थी।

आरोपित युवक का दो साल से उनके घर पर आना जाना था। 22 जून 2016 को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान र¨वद्र उनके घर पर आ गया। आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपित शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

करियाने का सामान खरीदने के लिए आए ग्राहक ने युवती से घर में घुसकर किया दुष्कर्म

उधर, अंबाला शहर में करियाने का सामान खरीदने आए ग्राहक ने 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया, उसकी अश्लील वीडियो बना ली। सामान निकालते समय युवती पानी पीने के लिए दुकान के पीछे बने घर में गई थी। उसी दौरान आरोपित भी पीछे-पीछे भीतर आ गया। उससे जबरदस्ती कर जान से मारने की धमकी दी। जनवरी माह की इस घटना के बाद आरोपित युवती को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर लगातार गलत काम करता रहा।

सामाजिक निंदा के भय से पीड़िता ने मुंह बंद रखा, लेकिन उत्पीड़न बढ़ने पर परिवार को बता दिया। शहर के महिला थाने में पहुंचे परिवार ने नेपाल के सुरजीत सिंह के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। दुष्कर्म के इस केस में देर शाम सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान कराए गए। वह आरोपों पर टिकी रही।

घटना के बाद से भूमिगत आरोपित की तलाश में दबिश जारी हैं लेकिन वह हाथ नहीं लगा। केस के अनुसार पीड़िता के परिवार की एक करियाने की दुकान है। परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी दुकान पर ड्यूटी देते हैं। केस के अनुसार सुरजीत दुकान से लंबे समय से खरीदारी करता है। 24 जनवरी की घटना के समय युवती दुकान संभाल रही थी। आरोपित राशन लेने आया।

उसी दौरान प्यास लगने के कारण पीड़िता घर चली गई। पीछे आए आरोपित ने उसे पकड़कर जबरदस्ती की। उसकी वीडियो बना ली। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के अनुसार दुष्कर्म के इस मामले की तफ्तीश जारी है। मेडिकल के साथ कोर्ट में बयान करवा दिए हैं। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button