यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन लखनऊ के हजरतगंज में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हुए।नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित सपा कार्यालय में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव महबूब आलम उर्फ सज्जू की अगुवाई में केक काटा गया। साथ ही उन्हें प्रदेश का विकास पुरूष बताया गया।
सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रविवार को जन्मदिन पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव महबूब आलम उर्फ सज्जू ने केक काटा। इसके बाद सपाइयों ने एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यालय के बाहर स्थानीय लोगों समेत आवागमन कर रहे राहगीरों को मिठाई खिलाकर सपाइयों ने अखिलेश यादव के लंबी आयु की कामना की। इस दौरान महबूब आलम ने कहा अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इस दौरान कैलाश चंद्र केसरवानी, देशराज यादव, मो. अकरम, आफताब अहमद, राकेश पटेल, मो. असद, सचिन यादव, संतोष केसरवानी, हर्षित नागा, आसिफ, फैसल, गुड्डू आदि शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने सपा के झंडे के रंग की मिठाई बनाई और अखिलेश यादव की फोटो को खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
जश्न में पार्टी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा व अहमद हसन भी शामिल हुए।अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे और अब महागठबंधन के सहयोग से 2019 का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।इस मौके पर सपाइयों ने भंडारा भी किया। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।