Flipkart का शानदार ऑफर, 1 रुपये में मिल रहा 1 लीटर सरसो का तेल

आपमें से कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे। कई लोगों फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते होंगे तो कई लोग अमेजॉन या बिग बास्केट जैसी साइट से शॉपिंग करते होंगे। कई बार आपको शानदार ऑफर भी मिलते होंगे, लेकिन आज हम आपको फ्लिपकार्ट के ऑफर के बारे में बताएंगे। फ्लिपकार्ट से आप सिर्फ 1 रुपये में 1 किलो दाल और 1 ही रुपये 1 लीटर सरसो का तेल खरीद सकते हैं। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दरअसल फ्लिपकार्ट हर कुछ समय पर 1 रुपये वाली सेल का आयोजन करता है। इस सेल में आपको घरेलू इस्तेमाल के कई सामान पर शानदार छूट मिलती है। फ्लिपकार्ट के इस ऑफर के तहत आप आटा, शैंपू, दाल-तेल आदि चीजें खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें 1 रुपये में कैसे मिलेगा 1 किलो दाल।
फ्लिपकार्ट ने अपने ग्रोसरी स्टोर को सुपरमार्ट का नाम दिया है। इसके तहत 1 रुपये की मामूली कीमत पर एक किलो दाल, चावल, चीनी, रिफाइंड ऑयल और आटा मिल रहा है। Today’s Steal Deals के तहत रोजाना ग्राहकों को तीन आइटम मात्र एक रुपये में मिलेंगे। अगली स्लाइड में जानें शर्तें।
ग्राहकों को इस डील के लिए एक शर्त पूरी करनी होगी। इस शर्त के अनुसार, लोगों को कम से कम 599 रुपये की खरीदारी करनी होगी। यदि आप कोई भी सामान 599 रुपये में खरीद लेते हैं तो इसके बाद आप 1 रुपये में एक किलो दाल, 1 किलो चीनी और 1 लीटर सरसो का तेल खरीद सकेंगे।
वहीं इस सेल में एक्सिस बैंक की ओर से भी ऑफर मिल रहा है। यदि आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 15 फीसदी की छूट मिलेगी, हालांकि इसके लिए कम-से-कम 1,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी।





