Flipkart और Realme.com होगी आयोजित Realme 3i की दूसरी फ्लैश सेल

Realme 3i की दूसरी सेल आज ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com पर आयोजित की जाएगी। इसे दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इसकी पहली सेल पिछले हफ्ते आयोजित की गई थी। इस दौरान कंपनी ने दावा किया था कि मात्र 30 मिनट में इस फोन की 1,50,000 यूनिट्स की बिक्री हो गई थी। अगर आप इससे पहले सेल में फोन को खरीदने में असफल रहे थे तो इसे आप आज दोबारा आप इसे खरीद पाएंगे। यहां हम आपको इस फोन की कीमत और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Realme 3i की कीमत और ऑफर्स: जैसा कि हमने आपको बताया कि इस फोन की सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे से इसे खरीदा जा सकेगा। इसे डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है।
यह इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसे no-cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर या Axis Bank बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही जियो यूजर्स को 5,300 रुपये तक के बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। MobiKwik से पेमेंट करने पर यूजर्स को 1,500 रुपये का SuperCash दिया जाएगा।
Realme 3i के फीचर्स: इसमें 6.22 इंच का एचडी प्लस ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1520×720 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें ARM Mali-G72 GPU दिया गया है।
फोन को पावर देने के लिए 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। यह फोन एंड्रॉइड पाई पर आधारित ColorOS 6 पर काम करता है।





