Flipkart Grand Gadget Days Sale: लैपटॉप पर मिल रहा है 30000 रुपये तक का डिस्काउंट

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के Grand Gadget Days सेल की आज शुरुआत हो रही है। इस सेल में लैपटॉप से लेकर कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। फ्लिपकार्ट का यह सेल 27 से लेकर 29 नवंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस सेल में HDFC बैंक कार्ड होल्डर्स को 5 फीसद का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर मिल रहा है। आइए, जानते हैं इस सेल पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे मेंFlipkart Grand Gadget Days Sale: लैपटॉप पर मिल रहा है 30000 रुपये तक का डिस्काउंट

लैपटॉप पर 7,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट

Flipkart Grand Gadget Days सेल में कई ब्रांड्स के चुनिंदा लैपटॉप पर 7,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा अधिकतम 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। लैपटॉप की कीमत 14,990 रुपये से शुरू है। गेमिंग लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। गेमिंग लैपटॉप को आप 52,990 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं।

प्रिंटर पर मिलने वाले डिस्काउंट

इस सेल में HP, Canon, Epson जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप पर 53 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन मल्टीफंक्शनल की शुरुआती कीमत 2,499 रुपये है और साथ ही इन पर आपको नो कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ मिलता है।

DSLR कैमरा पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट

इस सेल में आपको कई ब्रांड्स के प्रोफेशनल DSLR कैमरा पर 50,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही इसमें आपको नो कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ ले सकते हैं। DSLR की शुरुआती कीमत 53,990 रुपये है।

इन प्रोडक्ट्स पर भी मिल रहा है ऑफर

इसके अलावा स्मार्टफोन कवर्स 199 रुपये से कम में मिल रहे हैं। ट्रिमर्स को आप 299 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। लैपटॉप बैग्स को आप 249 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। पावरबैंक 499 रुपये की शुरुआती कीमत से, ब्लूटूथ स्पीकर्स पर 60 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। माउस एवं की-बोर्ड जैसे कम्प्यूटर एक्सेसरीज को आप 199 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। बड़े स्क्रीन वाले टैब्स आप 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

Back to top button