Flipkart पर मोबाइल सेल: रेडमी नोट 6 प्रो पर मिल रही हैं 13 हजार की छूट

Flipkart Mobiles Bonanza Sale: फ्लिपकार्ट (Flipkart) की 26 दिसंबर को शुरू हुई मोबाइल बोनांजा सेल 28 दिसंबर को भी जारी है. इस सेल में स्मार्टफोन समेत कई अन्य प्रोडक्ट पर डिस्काउंट के साथ ही कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. सेल के तीसरे दिन 28 दिसंबर को शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो (Xiaomi Redmi Note 6 Pro) पर 13,800 रुपये की छूट के अलावा कुछ बंपर डिस्काउंट भी मिल रहा है. रेडमी नोट 5 प्रो के अपग्रेडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये है. लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसपर स्पेशल डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है.Flipkart पर मोबाइल सेल: रेडमी नोट 6 प्रो पर मिल रही हैं 13 हजार की छूट

7 हजार रुपये का बायबैक वैल्यू
फ्लिपकार्ट सेल में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो (Xiaomi Redmi Note 6 Pro) पर 13,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. यानी अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को रेडमी नोट 6 प्रो से एक्सचेंज करते हैं तो आपको 13,800 रुपये तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा. वहीं एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा फोन पर 7 हजार रुपये का बायबैक वैल्यू ऑफर भी दिया जा रहा है.

फोन के स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 6 प्रो में 6.26 इंच की फुलएचडी+ 2280×1080 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली डिस्पले है. डिस्पले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है. स्टोरेज की बात करें तो शाओमी ने फोन में 4 GB और 6 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज दी है. फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Back to top button