मछली पकड़ने के ल‍िए झील में फेंकी ‘जाल’, फंसी एक ऐसी चीज, देखकर आ गया सदमे में…

क‍िस्‍मत कब पलट जाए, कहा नहीं जा सकता. एक शख्‍स शौक‍िया तौर पर मछली पकड़ने का काम करता था. अक्‍सर वह झील के क‍िनारे जाता और मछली मारता. लेकिन एक दिन उसके साथ गजब हुआ. क‍िस्‍मत ने उसका ऐसा साथ दिया क‍ि ‘जाल’ में मछली की जगह लोहे की त‍िजोरी फंस गई. जैसे ही उसने खोला, क‍िस्‍मत पलट गई. अंदर बड़ा खजाना छुपा हुआ था. लेकिन अगले ही पहल उसे मायूसी हाथ लगी. जब उसे पता चला क‍ि खजाने में कुछ दिक्‍कत है.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वीन्स के रहने वाले कपल जेम्स केन और बार्बी एगोस्टिनी मछली पकड़ने का काम करते हैं. अक्‍सर दोनों कोरोना पार्क की एक झील में चुंबक फेंककर मछली फंसा लेते हैं. बीते शुक्रवार को उन्‍होंने फ‍िर यही कोश‍िश की. जाल फेंकते ही उन्‍हें लगा क‍ि शायद मछली फंस गई है, दोनों ने खींचने की कोश‍िश की. लेकिन यह कुछ ज्‍यादा ही भारी थी. जैसे खींचकर पानी के बाहर ले आए, देखकर चौंक गए. क्‍योंक‍ि यह एक लोहे की त‍िजोरी थी, जो प्‍लास्टिक में लिपटी हुई थी.

पहले लगा शायद कूड़ा है
जेम्स केन ने बताया, जब हमने इसे पहली बार देखा तो लगा तो शायद यह कूड़ा होगा, जो प्‍लास्टिक में पैक करके फेंका गया है. लेकिन जब हमने इसे खोला को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. इसके अंदर हजारों डॉलर की नकदी रखी हुई. मैं तो देखते ही सदमे में आ गई. हमने बहुत सारी त‍िजोर‍ियां देखी हैं, लेकिन ज्‍यादातर खाली मिलती थीं. प्‍लास्टिक बैग तो कई बार मिले, लेकिन उनमें कभी भी एक भी पैसा नहीं होता था. शायद इस बार हमारी क‍िस्‍मत हमें यहां लेकर आई थी.

त‍िजोरी के अंदर थे 85 लाख रुपये
केन ने कहा, जैसे ही मैंने अगोस्टिनी को बताया, तो उसे लगा क‍ि मैं मजाक कर रहा हूं. मैंने कहा, अरे इसमें असली डॉलर हैं. वे भी सिक्‍योरिटी रिबन के साथ बंधे हुए हैं. यानी नोटों की गड्ड‍ियां हैं. जब मैंने सिक्‍योरिटी रिबन देखा तो मैं भी शॉक्‍ड रह गई. पता चला क‍ि त‍िजोरी में 100000 डॉलर यानी तकरीबन 85 लाख रुपये थे. लेकिन दुर्भायवश, वे पूरी तरह भीगकर नष्‍ट हो गए थे. केन ने कहा, हमने कानूनी परेशानी से बचने के लिए NYPD को फोन किया. कई पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे. उन्‍होंने भी ऐसा पहले कभी नहीं देखा था. त‍िजोरी का माल‍िक तलाशा नहीं जा सकता था, इसल‍िए पूरा का पूरा पैसा केन और अगोस्टिनी को दे दिया गया.

Back to top button