Fingerprint अनलॉक से लेकर 3D टच तक, WhtsApp में जुड़ेंगे ये 5 नए फीचर्स


WhatsApp फिंगरप्रिटं लॉक फीचर
WhatsApp के इस नए फीचर के बाद यूजर्स अपने ऐप को फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर सकेंगे। ऐप में इस फीचर के जुड़ जाने से यूजर्स अपने वॉट्सऐप को फिंगरप्रिंट से लॉक-अनलॉक कर सकेंगे। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए WhatsApp के 2.19.3 वर्जन में इस फीचर को जल्द जोड़ा जाएगा।
WhatsApp न्यू ऑडियो पीकर
इस नए फीचर के जुड़ जाने से एक बार में 30 ऑडियो फाइल एक साथ भेजा जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स ऑडियो फाइल को अपने कॉन्टैक्ट को भेजने से पहले सुन सकेंगे। इसमें आप स्मार्टफोन में डाउनलोड किए हुए फाइल को भी सुन सकेंगे।
स्टीकर्स इंटीग्रेशन
इस फीचर के जुड़ जाने के बाद यूजर्स किसी भी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए स्टीकर्स को क्रिएट करके वॉट्सऐप के साथ इंटीग्रेट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर वॉट्सऐप बीटा यूजर्स के लिए आइओएस के साथ उपलब्ध है।
3D टच ऐक्शन फॉर स्टेटस
इस नए फीचर को जल्द ही आइफोन यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इस फीचर के जुड़ जाने से यूजर्स आइफोन के 3D टच में ही लोगों के वॉट्सऐप स्टेटस को चेक कर सकेंगे।
रिप्लाय प्राइवेटली
इस फीचर का इंतजार वॉट्सऐप यूजर्स को काफी दिनों से है। जल्द ही इस फीचर को वॉट्सऐप में जोड़ा जाएगा। इस फीचर की बीटा टेस्टिंग काफी दिनों से चल रही है। इश फीचर के जुड़ जाने से यूजर्स किसी भी ग्रुप चैट में प्राइवेटली चैट कर सकेंगे। उस ग्रुप के मेंबर से चैट करने के लिए अलग से कॉन्टैक्ट सेव नहीं करना होगा। आप प्राइवेटली रिप्लाय कर सकेंगे।





