FIFA महिला विश्व कप : इस ख़ास मैच के लिए बनाया ‘गूगल डूडल’

आज फाइनल मुकाबला 2019 FIFA Women’s World Cup का होने वाला है. इस खास मौके पर Google ने एक खास Doodle बनाया है. गूगल अपने डूडल में इस टूर्नामेंट के 8वें एडिशन के 25वें दिन को सेलिब्रेट कर रहा है. इस महिला फुटबॉल विश्व कप में एक महीने तक 24 देशों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ.

7 जून को शुरू हुए इस टूर्नामेंट के आज फाइनल मुकाबले में अमेरिका और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने होंगी. इस बार का महिला फुटबॉल विश्व कप बेहद खास रहा है क्योंकि इस बार चार नए देशों की टीमों ने विश्व कप में एंट्री की है. इनमें चिली, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जमैका की टीम शामिल हैं.
आपकी जानकारी के लिए बात दे कि इस टूर्नामेंट का आयोजन फ्रांस में हुआ और आज का फाइनल मुकाबला फ्रांस के Park Olympique Lyonnais स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से रात 8:30 बजे से होगा.





