किसानों का हल्लाबोल जारी, राकेश टिकैत ने कहा, किसानों के मुद्दों पर हुई फेल हुई सरकार हम दिल्ली आ रहे हैं

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल जारी है। दिल्ली में प्रवेश के लिए आमदा किसान किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं है। इस बीच किसानों का एक जत्था मेरठ से गाजियाबाद आने की सूचना है।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल जारी है। दिल्ली में प्रवेश के लिए आमदा किसान किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं है। इस बीच किसानों का एक जत्था मेरठ से गाजियाबाद आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि किसान यूपी गेट के पास जमा हो रहे हैंए जिसके बाद वह दिल्ली में दाखिल होंगे।

वहींए इस बीच मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्कता राकेश टिकैत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दें पर फेल हुई है। अब हम दिल्ली में प्रवेश करेंगे। वहींए दिल्ली से सटे हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर जमा हजारों किसान दिल्ली के बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन करेंगे या नहींघ् इस पर कुछ देर में होने वाली किसानों की बैठक में फैसला होगा।

संजय राउत ने लव जिहाद को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया बंगाल चुनाव का मुद्दा…

वहींए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीकए मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।

Back to top button