प्रेम में असफल युवक ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट के साथ मिला लड़की का फोटो

दरभंगा/पटना.प्यार में असफल होने पर गुरुवार को एक युवक ने आत्म हत्या कर ली। ये मामला बिहार के दरभंगा का है। मृतक बलराम बीए सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक छात्र का मोबाइल और डायरी जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेम में असफल युवक ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट के साथ मिला लड़की का फोटो

 लड़के के पास मिला लड़की का फोटो…

– मृतक बलराम के पास पुलिस ने पुलिस को एक लड़की की फोटो और सुसाइड नोट और एक डायरी बरामद किया है। 
– बलराम ने अपने सुसाइड नोट मे उसने जिंदगी से निराश होने के कई कारण भी लिखे हैं।
– पुलिस यह मान रही है की मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है।
– मृतक बलराम दरभंगा के विरोल का रहने वाला था।
– दरभंगा के कोतवाली ओपी थाना क्षेत्र के नाग मंदिर मोहल्ले के एक लॉज में रहकर बलराम अपनी पढ़ाई कर रहा था।

ये भी देखें:- अभी अभी: अमेरिका ने तबाह किया उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को, सब कुछ उड़ाकर पूरा किया मिशन

लड़की के लिए हीरो बनना चाहता था

– वो अपनी प्रेमिका को आकर्षित करने के लिए फिल्मों में हीरो भी बनना चाहता था।
-वो एक बार भाग कर अपनी किस्मत आजमाने मुंबई भी गया था।
– लेकिन कामयाबी नहीं मिलने की वजह से वो निराश होकर दरभंगा लौट आया।
– बलराम की डायरी में लिखे उसके शब्दों से पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
-फिलहाल पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग और फिल्म में हीरो बनने में कामयाबी नहीं मिलने का भी कारण मान कर चल रही है।
Back to top button