FACEBOOK पर हटने वाला है ये खास फीचर, यूजर्स के लिए बड़ी खबर…

भारत में यूजर्स का पंसदीदा सोशल नेटवर्क फेसबुक ने अपने सबसे खास फीचर जो आपको सबसे ज्यादा खुशी देता है वह अब बंद होने वाला है. अब आप सोच रहे हैं कि ऐसा कौन-सा फीचर है जो सबसे ज्यादा खुशी देता है तो इसका जवाब है लाइक. जब भी आप फेसबुक पर कोई फोटो या प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करते हैं तो आपके फ्रेंड्स उसे लाइक करते हैं और ज्यादा-से-ज्यादा लाइक्स देखकर आप खुश होते हैं कि आपकी फोटो को 500/1000 लोगों ने लाइक किया लेकिन फेसबुक इस फीचर को बंद करने की तैयारी में है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जब भी कोई किसी फोटो को फेसबुक पर लाइक करता है तो फोटो के साथ यह दिखता है कि कितने लोगों ने उसे लाइक किया. इस फीचर को लाइक काउंट यानी लाइक की गिनती कहा जाता है. अब इस लाइक काउंट फीचर को फेसबुक बंद कर रहा है। इसकी जानकारी एप रिसर्चर Jane Manchun Wong ने दी है. फेसबुक के एंड्रॉयड एप में उन्होंने एक कोड का खुलासा किया है. यह कोड फेसबुक पोस्ट काउंट को हटाने वाला है.

साथ ही, फेसबुक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लाइक काउंट को हाइड यानी छिपाने वाला है, हालांकि यह फीचर कब जारी होगा इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं है. इस फीचर के आने के बाद आपको संख्या में यह नहीं दिखेगा कि किसी पोस्ट को कितने लोगों ने लाइक किया है.यह लाइक काउंट हाइड करने का फीचर इंस्टाग्राम में कुछ महीने पहले ही जारी हुआ है. इसी फीचर को अब कंपनी फेसबुक पर ट्राई करना चाहती है. हालांकि इंस्टाग्राम में लाइक काउंट हाइड फीचर अभी भारत में लाइव नहीं हुआ है.

Back to top button