नेपाल के इस रास्ते में हर यात्री पर रखी जा रही नजर, इस रास्ते से हनीप्रीत के भागने की है आशंका…

कटिहार. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की कथित बेटी इस समय कहां है इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस के खुफिया सुत्रों को जानकारी लगी है उसके मुताबिक हनीप्रीत बिहार के जोगबनी के रास्ते नेपाल जा सकती है। खुफिया विभाग की इस सूचना से रेल पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। हरियाणा पुलिस ने यूपी, बंगाल, एवं बिहार सरकार से इस संबंध में मदद मांगी है कि हनीप्रीत इंसा को लेकर नेपाल से सटे बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई जाए। 
नेपाल के इस रास्ते में हर यात्री पर रखी जा रही नजर, इस रास्ते से हनीप्रीत के भागने की है आशंका...

चल रही छापेमारी…

– कटिहार समेत जोगबनी रूटों पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में रेल पुलिस के जवान लगातार छापेमारी कर रहे हैं। हालांकि इस पर अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। 
– विभागीय सूत्रों की माने तो मंगलवार से कटिहार मंडल की विभिन्न लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन जोगबनी स्टेशन से शुरू हो चुका है और हनीप्रीत इंसां इसका फायदा उठा सकती है। 
– जोगबनी से चलने वाले सीमांचल एवं चितपुर एक्सप्रेस समेत कई सवारी ट्रेनों में जांच दल के अधिकारी सुरक्षाकर्मी लगातार यात्रियों के समान टटोल रहे हैं।

इसे भी देखें:- प्रदर्शन कर रहे हैं तो करें, सरकार कुछ नहीं कर सकती: शिक्षामित्रों के विरोध पर बोले मंत्री

नेपाल की ट्रेनों पर होगी निगरानी

– रणधीर कुमार सिंह, प्रभारी रेल एसपी, कटिहार का कहना है कि जोगबनी स्टेशन तक ट्रेन परिचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की ट्रेन में निगरानी का निर्देश रेल पुलिस को दिया जा चुका है। हनीप्रीत के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन निगरानी विभाग कार्रवाई करने जा रहा है।
Back to top button