विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सुषमा ने यूएस, जापान के अपने समकक्षों के साथ त्रिपक्षीय बातचीत की

भारत, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने आने-जाने की आजादी, अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान और विवादों के शांतिपूर्ण हल की जरूरत पर जोर दिया. डोकलाम संकट और चीन के दमनकारी बर्ताव की पृष्ठभूमि में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से इतर त्रिपक्षीय बैठक हुई.

External Affairs Minister Sushma Swaraj Sushma

इसे भी पढ़े: रोहिंग्या पर आंग सान सू ने दिया ये बड़ा बयान, कहा हम…

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने समुद्री सुरक्षा, संपर्क और प्रसार के मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी.

Back to top button