रोहिंग्या पर आंग सान सू ने दिया ये बड़ा बयान, कहा हम…

म्यांमार से रोहिंग्या मुस्लिमों को खदेड़े जाने के बाद पूरी दुनिया की नजर इन पर है। खबरों के अनुसार म्यांमार से लगभग सारे रोहिंग्या मुस्लमों को खदेड़ा जा चुका है। इसे लेकर देश की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि हम शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अपने संबोधन में सू की ने कहा म्यांमार एक जटिल देश है और लोग हमसे उम्मीद की जाती है कि हम इस सभी चुनौतियों से कम से कम समय में बाहर निकलें। पिछले 70 सालों से चले आ रहे आंतरिक विवाद के बाद शांति और स्थीरता ऐसी चीजें थीं जो हमें पाना ही था। म्यांमार को वैश्विक स्क्रूटनी का डर नहीं है और हम रखाइन राज्य के स्थायी समाधान को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
इसे भी पढ़े: अभी अभी: दीपावली पर मोदी सरकार देगी सबसे बड़ा तोहफा, आधी होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!
उन्होंने आगे कहा कि म्यांमार रखाइन में मुसीबतें उठा रहे सभी समुहों को लेकर परेशान है साथ ही देश छोड़कर बांग्लादेश जा रहे मुस्लिमों को लेकर चितित भी। हम जानने की कोशिश करेंगे कि यह पलायन क्यों हो रहा है, हम उन लोगों से बात करना चाहेंगे जो यहां से भाग गए। सरकार रखाइन समुदाय में शांति और स्थीरता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
सू की के अनुसार वहां से सभी मुस्लिम नहीं गए हैं बल्कि कई अब भी वहीं रुके हुए हैं। हम वैश्विक समुदाय के सदस्यों को निमंत्रण देते हैं कि वो आएं। हमने रखाइन में विकास और कानून व्यवस्था लागू करने के लिए केंद्रीय समिति बनाई है। साथ ही डॉ. कोफी अन्नान को भी निमंत्रण दिया ताकि वो रखाइन में लंबे समय से चली आ रही समस्या को सुलझाने के लिए कमिशन का नेतृत्व करें।





