एक्सपायर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स फेंके नहीं, दोबारा करें इस्तेमाल

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए वह नए से नए ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती ही रहती हैं। ये सारे मेकअप प्रॉडक्ट्स ज्यादा से ज्यादा 6 महीने तक ही चलते हैं।

एक्सपायर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स फेंके नहीं, दोबारा करें इस्तेमाल

क्रीम, लिपस्टिक और काजल का तो रोजाना में यूज किया जाता है लेकिन मेकअप की और बहुत चीजें होती है जो जल्दी इस्तेमाल में नहीं आती। इस तरह पड़े-पड़े कई नए प्रॉडक्ट्स भी एक्सपायर हो जाते हैं जिनको ना चाहते हुए भी फैंकना पड़ता है। इससे पैसों की बहुत बर्बादी होती है लेकिन इनमें से कुछ को घर के दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

1. मेकअप ब्रश

ब्रश वैसे कभी एक्सपायर तो नहीं होते लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल के बाद ब्रश सख्त जरूर  हो जाते हैं जो स्किन पर इस्तेमाल करने पर काफी चुभते हैं। लेकिन इन्हें फैंकने की बजाए किसी औऱ काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे इससे की-बोर्ड और अन्य छोटी- मोटी चीजों की साफ सफाई के लिए यूज किया जा सकता है।

2.परफ्यूम

परफ्यूम अगर आपके किसी काम का नहीं रहा या आप इसे बार-बार लगाकर थक गएहैं तो इसका इस्तेमाल रूम फ्रैशनर और बाथरूम के लिए कर सकते हैं। अपनी पसंद के फूलों को परफ्यूम की बोतल में डालकर कमरे में रख सकते हैं। इस तरह कमरे में  परफ्यूम की फ्रेगरैंस फैल जाएगी।

अगर सपने में इस रूप में दिखे लड़की, तो समझ लो आपके साथ होने वाला है यह घटना

3. फेशियल टोनर

चेहरे को साफ करने के लिए फेशियल टोनर  का इस्तेमाल किया जाता है। अगर यह एक्सपाइरी हो गया है तो इसे फैंकने की बजाए इससे बाथरूम की टाइलें, शीशा और मेज साफ किया जा सकता है। इस तरह पैसे भी बचेगें और घर भी साफ रहेगा।

4. आईशैडो

आईशैडो में बहुत से रंग होते हैं, जिनका इस्तेमाल नेल पेंट बनाने में किया जा सकता है। आईशैडो को पीस कर ट्रांसपेरंट नेल पेंट की शीशी में डालें और इसे बंद करके अच्छी तरह हिलाएं। इस तरह अलग-अलग रंग के कितने नेल पेंट बन सकते हैं। इस तरह नई नेल पॉलिश भी नहीं खरीदनी पड़ेगी और खराब अाईशैडो का भी इस्तेमाल हो जाएगा।

Back to top button