हर महिला के पास जरूर होने चाहिए इन 5 रंगों के ब्लाउज!

शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद न हो। शादी-विवाह से लेकर दफ्तर और पार्टियों में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। कार्यक्रम चाहे जो भी हो, साड़ी में हर महिला का लुक काफी खूबसूरत और एलिगेंट लगता है। अपने साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं उसी के मैचिंग की ज्वेलरी भी पहनती हैं।

ज्वेलरी के साथ-साथ एक और ऐसी चीज भी है, जिसे साड़ी के साथ मैच करना बेहद जरूरी हो जाता है। वो चीज है ब्लाउज। अगर ब्लाउज साड़ी के मैचिंग का नहीं हो तो लुक खराब हो सकता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि साड़ी के मैचिंग का ब्लाउज उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे रंगों के ब्लाउज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर महिला के पास होना बेहद जरूरी हैं। ये पांचों रंग आप हर साड़ी के साथ मैच कर सकती हैं। 

काला

 काला ब्लाउज सबसे वर्सेटाइल होता है और इसे किसी भी रंग की साड़ी या लहंगे के साथ पहना जा सकता है। यह क्लासिक और एलिगेंट लुक देता है। इसके साथ आप ज्वेलरी भी गोल्ड या सिल्वर दोनों कैरी कर सकती हैं। 

हरा 

हरे रंग का ब्लाउज भी काफी जरूरी है। यह हल्के और पेस्टल रंगों की साड़ियों के साथ बहुत खूबसूरत लगता है और इसे दुपट्टे या एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

गोल्डन 

 गोल्डन ब्लाउज विशेष अवसरों के लिए परफेक्ट होता है। इसे आप किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। ये आपकी साड़ी या लहंगे को एक रिच और रॉयल टच देता है।

लाल

लाल रंग का ब्लाउज बहुत ही आकर्षक होता है। इसे शादी या अन्य खास मौकों पर पहना जा सकता है और यह आपके लुक में ग्लैमर जोड़ता है। इसे आप काली, हरी या पेस्टल रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। 

नेवी ब्लू 

 नेवी ब्लू ब्लाउज एक ऐसा विकल्प है जो काले रंग का एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह लगभग हर रंग की साड़ी के साथ मेल खाता है और इसे ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह से स्टाइल किया जा सकता है। 

Back to top button