महादेव के हर एक नाम बनाते है बिगड़े काम, जानें कौन से नाम से निकलेगा आपकी मुश्किलों का हल

महादेव के अनेकों नाम हैं। हर नाम की अपनी अलग महिमा है। इनके हर नाम में छिपी है एक विशेष शक्ति। यहां जानें कि शिव के कौन से नाम से निकलेगा आपकी मुश्किलों का हल- महेश नाम से चलेगा कारोबार। कारोबार बढ़ाने के लिए भगवान शिव के ‘महेश’ नाम का प्रयोग करें। इस नाम का जाप करते हुए काम पर निकलें। कारोबार की हर समस्या हल होगी और सफलता मिलेगी।

महादेव के हर एक नाम बनाते है बिगड़े काम, जानें कौन से नाम से निकलेगा आपकी मुश्किलों का हल

 

‘विश्वम्भर’ नाम से मिलेगा रोजगार नौकरी के लिए भगवान शिव के ‘विश्वम्भर’ नाम का प्रयोग करें। खाते-पीते, उठते-बैठते शिव का ‘विश्वम्भर’ नाम जपते रहें। आपकी रोजगार की समस्या जल्दी ही दूर हो जाएगी। ‘रूद्र’ से सुधरेगा संतान का बर्ताव दोपहर के समय “रूद्र” नाम का 15 मिनट जाप करें। इसके बाद अपनी संतान का 11 बार नाम लेने से उसके व्यवहार में सुधार होगा।

 ‘आशुतोष’ से सुधरेगा जीवनसाथी का व्यवहार जीवनसाथी से अनबन को दूर करने के लिए भगवान शिव के ‘आशुतोष’ नाम का प्रयोग करें। सुबह उठने के बाद और रात में सोने के पहले इस नाम का जाप करें। आपके जीवनसाथी का बर्ताव बेहतर होने लगेगा।’बाबा’ भगाएंगे बड़ी विपत्ति भगवान शिव के ‘बाबा’ नाम में बड़ी से बड़ी विपत्ति को टालने की शक्ति है। जितना ज्यादा शिव के इस नाम का जप करेंगे उतना ही ज्यादा लाभ होगा।

25 जनवरी दिन गुरुवार का राशिफल: आज का दिन इन राशि वालों के लिए लाएगा सुनहरा मौका, जानिए क्या है आपके भाग्य में

‘नटराज’ देगा मान-सम्मान यश और कीर्ति पाने के लिए भगवान शिव के ‘नटराज’ नाम का प्रयोग करें। प्रदोष काल में शिव के ‘नटराज’ नाम का 108 बार जाप करें। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, नाम और यश भी मिलेगा। ‘शिव’ खोलेंगे मोक्ष का द्वार मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान के ‘शिव’ नाम का ही जाप करें। शिव जी का ध्यान करते हुए ‘शिव’ नाम का जाप करने का फल ज़रूर मिलता है। अगर किसी सिद्ध व्यक्ति से ‘शिव’ नाम का मंत्र मिले तो यह सबसे उत्तम होगा।

 

 

Back to top button