25 जनवरी दिन गुरुवार का राशिफल: आज का दिन इन राशि वालों के लिए लाएगा सुनहरा मौका, जानिए क्या है आपके भाग्य में

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सबका मंगल हो 25 जनवरी दिन गुरुवार

ऋतु-शिशिर
माह-माघ
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:37
सूर्यास्त-05:23
राहूकाल(अशुभ समय)दोपहर
01:30 से 03:00 तक
तिथि-अष्टमी
दिशाशूल-दक्षिण व पूर्व
शुभदिशा-उत्तर व पश्चिम
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
12:12 से 12:55
अमृतमुहूर्त-दोपहर 01:54 से 03 :14तक।

।।आज का राशिफल।।

???? मेष :-आज आप का व्यापार प्रभावित रहेगा।व्यर्थ की भागदौड़ से बचें, समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता लाएं, कानूनी पचड़ों में न पड़ें दिन उत्तम नही है। बड़ों का सम्मान करें, संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
सुझाव:-आज आप केशरयुक्त मिष्ठान्न विप्रों में बाटें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-पीला

???? वृष:-आज स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिगड़े कार्यों में भी सुधार होगा, संतान सुख में वृद्धि होगी ।सुख साधनों पर ज्यादा खर्च होने की संभावना है दापत्य जीवन सुखद रहेगा अकारण क्रोध से बचें।
सुझाव:-आज आप मेवे का दान किसी शिव मंदिर में करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-बादामी

???? *मिथुन : आज आपको उद्योग व्यापार में तरक्की मिलेगी किन्तु व्यर्थ खर्च करने पर नियंत्रण रखें।वाद विवाद से दूर रहें। पारिवारिक तनाव से मन में परेशां हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।
सुझाव:-आज आप गुड़ चना का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पर्पल

???? *कर्क : आज आय से अधिक खर्च की संभावना बन रही है। व्यवसाय में उन्नति का योग बनेंगे व्यर्थ की भागदौड़ से शरीर शिथिल हो सकता है, समय का सदुपयोग करें, वाणी में मधुरता से लोग आपके ओर आकर्षित रहेंगे।यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप पीले जनेऊ का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-श्वेत

???? *सिंह : आज आपका व्यवसाय मंद रह सकता है । स्वास्थ्य में सुधार होगा, आय से अधिक खर्च से मन में बेचैन रह सकता है, समय का ख्याल रखें, उन्नति के अवसर मिलेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा से कष्ट सम्भव है।
सुझाव:-आज आप अनार का दान किसी देवी मंदिर में करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-हल्कालाल

???????? *कन्या:-आज मन का कारक चन्द्रमा आपको प्रसन्नता देगा । मांगलिक कार्यों में संलग्नता रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परिवार का सहयोग, बंधुओं का मिलन, अदालती मामलों में सोच कर निर्णय लें। यात्रा के सुखद योग बनेंगे।
सुझाव:-आज आप चने की दाल विप्र को दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा

⚖ *तुला : आज व्यापार सामान्य रहेगा व क्रोध की अधिकता से परिवार में मन मुटाव सम्भव है व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन सकते हैं, व्यवसाय बढ़ाने के लिए नई योजना बन सकेंगी। यात्रा मध्यम फल दाई रहेगी।
सुझाव:-असज आप श्री विष्णु लक्ष्मी को पीला वस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-नारंगी

???? *वृश्चिक : आज शैक्षिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी किन्तु व्यापर सामान्य ही रहेगा। सुखदयात्रा का योग बन सकता है। आय से अधिक खर्च की अधिकता सम्भव है, मन में अच्छे विचार आएंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मागलिक कार्य संपन्न होंगे।
सुझाव:-आज आप घर मे तीन घी के दीप जलावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-लाल

???? *धनु : आज आपके आय के साधन बनेंगे, विलासादि पर धन खर्च होगा, क्रोध की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। दापत्य जीवन में उतार चढ़ाव के कारण आपसी तालमेल रखें तो उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप माँ दुर्गा को 9 लौंग अर्पित करे।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-गुलाबी

???? *मकर : आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ कार्य बनेगा, दापत्य जीवन में स्थिरता आएगी।तो स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें, व्यर्थ की भागदौड़ से व्यापारिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा।
सुझाव:-आज आप नारियल माँ दुर्गा को अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-फिरोजी

⚱ *कुंभ : आज आप स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।खर्च की अधिकता का सामना करना पड़ेगा। सफलता जरूर मिलेगी आय के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे ।यात्रा मध्यम फल दाई रहेगी।
सुझाव:-आज आप पवित्र नदी में दीपदान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-हरा

???? *मीन : आज नए योजनाओं में धन सुनियोजित लगाने से अनुकूल लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, शरीर में कष्ट व रक्त विकार का भय, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नए वाहन आदि का विचार बन सकता है।
सुझाव:-आज आप गणेश जीको दूर्वांकुर अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-सुनहला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु माघ माह शुक्लपक्ष अष्टमी तिथि है।
2 आज भिमाष्टमी व्रत है ।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

होइ बिबेकु मोह भ्रम भागा। तब रघुनाथ चरन अनुरागा।।

अर्थ:-श्री लक्ष्मण जी निषाद राज गुह को उपदेश करते हुवे कहते है कि हे निषाद राज जब जीव को विवेक होता है तो मोह (अज्ञान)रूपी भ्रम भाग जाता है।और बिनु सत्संग न हरिकथा तेहि बिनु मोह न भाग अर्थात बिना सत पुरुषों के साथ के न हरि कथा मिलती है न ही मोह की नृवृत्ति होती है । और मोह के नास होते ही रघुनाथ जी के चरणों मे सहजा भक्ति मिल जाती है।
“अस्तु भक्ति निष्काम करो संसार की वस्तुओं के लिए नहीं।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

घर के दक्षिण पूर्व दिशामे पक्षियों के स्नान हेतु पानी से भरा तब रखने से घर परिवार के लोगों की आय के श्रोत में वृद्धि होती है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button