दिल्ली: तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं मिली राहत, गर्मी ने किया परेशान

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भले ही तापमान 40 डिग्री से कम हो गया हो लेकिन गर्मी से लोगों को अधिक राहत नहीं मिली है। दिल्ली वासियों ने शुक्रवार को इस मौसम की सबसे गर्म सुबह का सामना किया। न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। पिछले दो दिनों से तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। शुक्रवार को इसमें कमी आई और यह लुढ़ककर 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।दिल्ली: तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं मिली राहत, गर्मी ने किया परेशान

बारिश नहीं आई

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी गर्मी परेशान करेगी। तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह से दिल्ली के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। कभी-कभार बादल तो दिखाई दिए लेकिन बारिश नहीं आई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में है। इसकी वजह से तापमान 40 डिग्री के नीचे आया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ उतना सक्रिय नहीं है कि तापमान में बहुत अधिक बदलाव ला सके।

तापमान में गिरावट आ सकती है

अगले दो दिनों तक तापमान भी 40 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा। 30 अप्रैल को यह फिर से 40 डिग्री को छू सकता है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अब दो मई के पश्चिमी विक्षोभ से ही उम्मीदें हैं। इससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है और बारिश भी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गर्मी से कुछ दिन तक लोगों को राहत मिलेगी और मई की शुरुआत में गर्मी परेशान नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button