तो इसलिए Jet Airways के शेयर में आया 122 फीसदी का उछाल, जानें कैसे…

ठप खड़ी निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज के शेयरों में गुरुवार को जोरदार उछाल आया. कई दिन तक लगातार नुकसान झेलने के बाद एयरलाइन कंपनी का शेयर 122 प्रतिशत चढ़ गया. बंबई शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच जेट एयरवेज का शेयर 93.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 133.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.35 रुपये पर पहुंच गया था. इससे पहले दिन में कंपनी का शेयर 18.42 प्रतिशत के नुकसान से 27 रुपये के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर भी आया. 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 122.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.55 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 82.75 रुपये के उच्चस्तर तक गया. इसने 26.55 रुपये का निचला स्तर भी छुआ. गुरुवार को दर्ज बढ़त के साथ कंपनी के शेयरों में पिछले 13 दिन से चली आ रही गिरावट का सिलसिला थम गया. पिछले 13 दिन में जेट एयरवेज का शेयर 78 प्रतिशत टूटा था.

क्रूड ऑयल में तेजी से रुपये को झटका, इतने पैसे फिसला

भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ ने इससे पहले इसी सप्ताह अपने 8,500 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए जेट एयरवेज को दिवाला कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में भेजने का फैसला किया था. 

Back to top button