ENGvsBAN : इंग्लैंड की विजयी शुरुआत, बांग्लादेश को दी 8 विकेट से मात- देखें लाइव

बांग्लादेश द्वारा दिए 306 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत करने उतरी जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स की जोड़ी पारी के तीसरे ही ओवर में टूट गई। बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा ने रॉय को लेग स्लिप पर कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। रॉय केवल 2 रन बना सके। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 46 ओवर में 2 विकेट खोकर 291 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान मॉर्गन 60 और जो रूट 115 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए इंग्लैंड को 24 गेंद में 16 रन बनाने हैं। तीसरे विकेट के लिए मॉर्गन और रूट के बीच 125 रन की साझेदारी हो गई है।

इंग्लैंड को दूसरा झटका 28वें ओवर में 165 के स्कोर के स्कोर पर  एलेक्स हेल्स के रूप में लगा। शतक की ओर बढ़ रहे हेल्स को सुंजामुल इस्लाम ने शब्बीर की गेंद पर डीप मिड विकेट पर लपक लिया। हेल्स ने 86 गेंद में 95 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। हेल्स ने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए रूट और हेल्स के बीच 159 रन की साझेदारी हुई। रूट ने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तमीम इकबाल(128) के शानदार शतक और मुश्फिकुर के शानदार अर्धशतक(79) की बदौलत मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने शुरुआती 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बनाए। 11 वें ओवर में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने गियर बदला। बॉल के एक ओवर में 16 रन जोड़े। इसके बाद 12वें ओवर में बेन स्टोक्स ने बांग्लादेश की वापसी करवाई। सरकार ने स्टोक्स की गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का लगाने का असफल प्रयास किया। प्वाइंट पर खडे बेयरस्टो ने एक आसान कैच लपक लिया। सरकार ने 34 गेंद में 28 रन बनाए। सरकार और तमीम इकबाल के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। 19वें ओवर में प्लकेंट की गेंद पर काय्स का बेहतरीन कैच वुड ने लपक लिया। वह कवर के ऊपर से उठाकर खेलना चाहते थे। काय्स ने 19 रन बनाए।  दूसरे विकेट के लिए तमीम और कायस के बीच 39 रन की साझेदारी हुई।

कायस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए मुश्फिकुर और तमीम इकबाल ने 166 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। इस साझेदारी ने बांग्लादेश की मैच में वापसी करा दी। तमीम इकबाल ने 142 गेंद में शानदार 128 और मुश्फिकुर ने 72 गेंद में 79 रन बनाए। प्लंकेट ने 45वें ओवर में लगातार दो गेंदों में इकबाल और मुश्फिकुर को आउट कर इंग्लैंड की एक बार फिर मैच में वापसी करा दी। दोनों कैच आउट हो गए। तमीम इकबाल ने 71 गेंद में 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।  मुश्फिकुर ने 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इकबाल ने 124 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में इकबाल ने 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। 47वें ओवर में बॉल ने शाकिब अल हसन को आउट कर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। शाकिब केवल 10 रन बना सके। अंत में बाग्लादेश ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन बनाए। अंत में मोहमदुल्लाह 6 और मोसद्दिक 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज प्लंकेट रहे। उन्होंने 10 ओवर में 59 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं जैक बॉल और बेन स्टोक्स ने 1-1 बांग्लादेशी खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा।

इंग्लैंड की टीम घरेलू कंडीशंस का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेगी। क्रिकेट इतिहास की बात की जाए तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी है, मगर बीते कुछ समय में बांग्लादेश ने इंग्लैंड को कई जख्म दिए हैं। इसमें 2015 और 2011 वर्ल्ड कप के हार रूपी जख्म भी शामिल हैं।

अंतिम एकादश-

इंग्लैंड: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जेक बॉल, मोइन अली, लियाम प्लेंकेट, जोस बटलर, डेविड विली

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कैय्स, मोसाद्देक हुसैन, मशफीकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान

 

-साभार अमर उजाला

Back to top button